Aaj Ka Mausam : दिल्ली-यूपी में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानिये आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
Aaj Ka Mausam : देशभर में मौसम लगातार बदलता नजर आ रहा है। पिछले काफी समय से गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं अब मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आज देश के अधिकतर राज्यों में झमाझम बारिश होने वाली है। आज दिल्ली यूपी में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। आइए जानते हैं आपके शहर में मौसक कैसा रहने वाला है।
HR Breaking News (IMD Rain Alert) मौसम विभाग ने आने वाले कुछ समय में कई राज्यों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आज राजस्थान दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार हरियाणा-पंजाब (Haryana Punjab Mausam) समेत हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक आकाश में बादल छाए रहने वाले हैं। इसके अलावा हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
अगले एक हफ्ते यहां होगी बारिश -
मौसम विभाग (IMD Weather) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आज राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब समेत हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक आकाश में बादल छाए रहने वाले है। वहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
इस मानसून में बाढ़ की स्थिति का सामना करने वाले राज्यों में असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तराखंड, कर्नाटक, बंगाल, गुजरात और हिमाचल प्रदेश हैं। हिमाचल सबसे अधिक प्रभावित राज्य रहने वाला है। राज्य में अब तक बाढ़ और भारी वर्षा की वजह से लोगों की जान को भी नुकसान हो रहा है।
पहाड़ों पर भूस्खलन का बढ़ा खतरा-
इस समय के दौरान यूपी बिहार (Bihar Weather) में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा पहाड़ों में बादल फटने और भूस्खलन का भी खतरा बना रहने वाला है। आज महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश (MP Ka Mausam), छत्तीसगढ़, और झारखंड में मानसूनी बारिश की वजह से नदियां उफान पर आने वाली है। इसके अलावा अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भयंकर बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं।
इन राज्यों में बारिश रही सामान्य से कम-
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक आज कुछ राज्यों जैसे झारखंड, राजस्थान, और लद्दाख में सामान्य से कहीं अधिक वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है, जबकि कई राज्यों में बारिश में कमी देखी जा रही है। विशेष रूप से पूर्वोत्तर और दक्षिणी भागों में बड़ी कमी का सामना करना पड़ रहा है। 1 जून से 16 जुलाई के बीच देश में 331.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जोकि इस अवधि के लिए सामान्य से लगभग 9 फ़ीसदी ज्यादा है।
राजस्थान में हो रही है झमाझम बारिश-
झारखंड के मौसम के बारे में बात करें तो झारखंड में कुल 595.8 मिमी वर्षा दश की गई है जोकि सामान्य से 71 प्रतिशत अधिक रही है। जबकि यहां होने वाली सामान्य बारिश 348.9 है। अब तक राजस्थान में 271.9 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। राजस्थान में इस बार सामान्य से 116 प्रतिशत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
आमतौर पर बहुत कम वर्षा वाले लद्दाख ने 8 मिमी की सामान्य वर्षा के मुकाबले 15.8 मिमी वर्षा प्राप्त की जा चुकी है। जोकि सामान्य से 97 प्रतिशत अधिक रही है। इन तीनों को ''विशाल अधिकता'' वर्षा प्राप्त करने वाले के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसके अलावा हरियाणा (Haryana Mausam), ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में 20 से 59 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।
गुजरात में भी गरज रहे बदरा-
गुजरात ने 388 मिमी वर्षा प्राप्त की, जोकि सामान्य से 64 प्रतिशत अधिक रही है। कई राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों में सामान्य बारिश देखी जा रही है। जिसका मतलब है कि वर्षा सामान्य सीमा के 19 प्रतिशत के भीतर या उससे नीचे थी। इनमें उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, त्रिपुरा, मिजोरम, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को शामिल किया गया है।