{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Kal ka Mausam 12 November : दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब समेत 9 राज्यों में 4 घंटे में होगी मूसलाधार बारिश

Kal ka Mausam 12 November : भारत में मौसम के अलग अलग रुप देखने को मिल रही हैं। कई राज्यों में अब बारिश का सिलसिला थम गया है और सर्दी पड़ने लगी है। लेकिन नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कई राज्यों में बारिश वाला मौसम बना हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने 12 नवंबर को देश के 9 से ज्यादा राज्यों तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग के नए वेदर अपडेट के अनुसार अगले 4 से 5 घंटे में देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश होने वाली है। मौसम विभाग की  के मुताबिक 12 नवंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब समेत 9 राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान 80 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का भी अनुमान है। वहीं, पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा IMD ने 3 राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी राज्यों में मौसम काफी ज्यादा खराब है और बारिश बर्फबारी होने वाली है ऐसे में यात्रा करने से बचें और अपने घरों में रहें। 

बना चक्रवाती परिसंचरण - (IMD Rain Alert)


उत्तर भारत में भी मौसम बिगड़ने वाला है। ऐसे में मौसम विभाग (mausam ki jankari) ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा सिक्किम और उसके आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। वहीं दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब क्षेत्र बन सकता है, जो उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 14 नवंबर को कई राज्यों में मेघ गर्जन और बिजली कड़ने के साथ मूसलाधार बरसात होगी। 


पंजाब में कल भारी बारिश-आंधी का अलर्ट


मौसम विभाग ने पंजाब (Punjab me barish kab hogi) के बठिंडा, फरीदकोट, होशियारपुर, चंडीगढ़, लुधियाना, कपूरथला, जालंधर और संगरूर में मध्यम से भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की तेज रफ्तार से तेज हवा चलेगी।


राजस्थान में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना - 

12-13 नवंबर राजस्थान (Rajsthan ka Mausam) के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जैसलमेर, जयपुर, चुरू, अजमेर, जालौर, करौली, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, पाली, राजसमंद और बीकानेर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, जयपुर में कल अधिकतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस जाएगा।


यूपी में कल होगी हल्की बारिश


यूपी (UP Weather update) के मेरठ, गाजियाबाद, सोनभद्र, बांदा, प्रतापगढ़, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली, ज्योतिबाफुले नगर, कानपुर, हरदोई, पीलीभीत, जौनपुर, अंबेडकर नगर, शाहजहांपुर, बस्ति, आजमगढ़, अयोध्या, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोंडा, आजमगढ़ और गोरखपुर में हल्की बारिश और सतही हवा की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ 12 नवंबर को अधिकतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।


बिहार में बारिश- तेज हवा की चेतावनी


12 नवंबर को मौसम विभाग ने बिहार (bihar weather) के गया, पटना, सिवान, पूर्वी चंपारण बक्सर, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, लखीसराय और मुंगेर में मध्यम बारिश-तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 से 30 km प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, पटना में कल अधिकतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा


मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली (delhi mausam update) में 12 नवंबर को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।


मध्य प्रदेश में बारिश-आंधी


मध्य प्रदेश (MP rain alert) के सीधी, सिवनी, खरगोन, उमरिया, शहडोल, होशंगाबाद ग्वालियर, कटनी, अशोकनगर, उज्जैन, मंदसौर, नरसिंहपुर, भोपाल, इंदौर, दतिया, शिवपुरी और मांडला में हल्की से मध्यम बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, भोपाल में 12 नवंबर को अधिकतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


जम्मू-कश्मीर में कल भारी बारिश


जम्मू-कश्मीर (aaj ka mausam) के रियासी, राजौरी, बांदीपोरा, अनंतनाग, गांदरबल, कुपवाड़ा, किश्तवाड़, बारामूला और जम्मू में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में 12 नवंबर को अधिकतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


उत्तराखंड में बदलेगा मौसम 


12 नवंबर को उत्तराखंड (Uttarakhand me barish) के नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत, उत्तर काशी और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 20 से 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।


हिमाचल में बारिश-आंधी की चेतावनी


मौसम विभाग (mausam update) ने हिमाचल के सोलन, मंडी, बिलासपुर, धर्मशाला, कांगड़ा और शिमला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मनाली में कल अधिकतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।


झारखंड में 12-13 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम - 


12-13 नवंबर को मौसम विभाग ने झारखंड (Jharkhand weather update) के धनबाद, सिमडेगा, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू, गुमला, चतरा, देवघर, दुमका और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, रांची में 12 नवंबर को अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।


पश्चिम बंगाल में बरसेंगे बादल - 


पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, दार्जिलिंग, पुरबा बर्धमान, पश्चमी मेदिनीपुर, हावड़ा, कोलकाता, अलीपुर द्वार, कालिम्पोंग और बांकुड़ा भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कोलकाता में कल अधिकतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस जाएगा।