Kal ka Mausam : हरियाणा में आधी रात के बाद अचानक छाएंगे काले बादल, 14 और 15 अक्टूबर को भी बारिश का अलर्ट
Kal ka Mausam : हरियाणा में पिछले काफी दिनों से मौसम ठंडा बना हुआ है। दरअसल हरियाणा के आसपास लगता कई राज्यों में गरज- चमक और तेज आंधी तूफान के साथ भारी बरसात हो रही है जिसके चलते हरियाणा (Haryana weather) में तापमान तेजी से नीचे आया है। अब प्रदेश में भी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। आज आधी रात को आसमान में काले बादल नजर आएंगे और बरसात होगी चलिए खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदला हुआ है। इसलिए कुछ दिन से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ झमाझम बरसात (Rain Alert) हो रही है जिससे मौसम कूल बना हुआ है। कुछ जिलों में अति भारी बरसात होने से जल भराव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज आधी रात को मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आसमान में काले बादल छाएंगे और हल्की बरसात हो सकती है।
बारिश के अलर्ट के बाद किसानों की बढ़ी चिंता - (IMD Rain Alert)
अक्टूबर में बारिश का दौर शुरू होने से किसानों की टेंशन बढ़ गई है। दरअसल इस समय खरीफ सीजन की लगभग सभी फैसले तैयार हो चुकी हैं और बारिश का दौर शुरू होने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। रविवार और सोमवार को कई जगहों पर हुई अति भारी बारिश से मंडियों में अनाज भीग गया। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हरियाणा (haryana me barish) में कल और परसों कई जगहों पर बारिश देखने को मिलेगी।
14 और 15 अक्टूबर 2026 को होगी बारिश - (Haryana ka mausam)
मौसम विभाग ने 14 और 15 अक्टूबर 2026 को हरियाणा (15 October 2026 tak ka mausam) के कई जिलों में गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। 14 अक्टूबर को प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बादल बरसेंगे इसके बाद मौसम साफ बना रह सकता है।
हजारों क्विंटल भीगा धान, अब फिर बारिश के आसार -
मौसम विभाग (mausam update) के नए अलर्ट के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इस समय ज्यादातर अनाज मंडियों में खुले में पड़ा हुआ है। पिछले दिनों हुई अति भारी बरसात से खुले में रखी हजारों क्विंटल धान भीग गई थी। एक और जहां किसान और आढती उसे सूखाने में लगे हुए हैं, तो दूसरी तरफ एक बार फिर से बारिश होने वाली है।
हाल ही में कृषि विभाग (Haryana Agriculture Department) के अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए कटी हुई फसल को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर रखें और मंडी ले जाने से पहले नमी की जांच जरुर कर लें।