Kal ka Mausam : 27 और 28 फरवरी को इन 6 राज्यों में गरज चमक के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया ताजा बुलेटिन

Weather Update : देशभर के राज्यों में सर्दी का असर जरूर खत्म हो गया है लेकिन अब बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 और 28 फरवरी को कई राज्यों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होने वाली है। इससे मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (Mausam Update)। सर्दी खत्म हो चुकी है और गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। फरवरी में अप्रैल वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। लेकिन अब मौसम बदलने वाला है। मौस मविभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 फरवरी को देश के 6 राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। अगर इन 6 राज्यों में बर्फबारी और बारिश होगी तो ठंड बढ़ने के साथ-साथ उसका असर आसपास के राज्यों पर भी देखने को मिलेगा। 


आने वाले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम - 


IMD के अनुसार, आने वाले 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। गुजरात और महाराष्ट्र के तापमान में भी बढ़ौतरी हो सकती है। वहीं दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 27 से 28 फरवरी और 2 से 4 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है। 

IMD ने यह भी कहा है कि 26 फरवरी को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में और 27-28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। केरल, तमिलनाडु, असम और मेघालय में भी गरज और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - 


दिल्ली-NCR (Delhi Weather) में पिछले कुछ दिनों से तेज हवाएं चल रही है और मौसम साफ बना हुआ है। इन हवाओं की बदौलत लोगों को प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिली है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसे ही रह सकता है। 28 फरवरी को सुबह हल्की धूंध छा सकती है। तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रह सकता है और 28 फरवरी को अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।

यूपी में कब होगी बारिश - 


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश (UP ka Mausam) में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो सकता है। यानी यूपी में अगले 7 दिनों तक गर्मी में लगातार बढ़ोरती होगी। हालांकि राज्य में कहीं बी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।


बिहार में बढ़ेगी गर्मी - 


बिहार में मौसम (Bihar Mausam Update) साफ बना हुआ है और कई दिनों से ही तापमान में बढ़ौतरी हो रही है। अब मार्च वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। एक दो दिन में मार्च की शुरुआत के साथ ही बिहार में तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि अगले दो दिनों तक मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं होगा। वहीं बारिश की कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।


हिमाचल प्रदेश में होगी बारिश - 


मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Mausam) में फिर से वेदर में बड़ा बदलाव आने का अनुमान जताया है। आज यानी 27 फरवरी को कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने 2 से 4 मार्च के बीच भी बारिश की संभावना जताई है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम -


मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिनों तक राजस्थान में मौसम (Rajasthan Mausam) शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी जारी रहेगी। राजस्थान में दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बीच सीमावर्ती बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार सुबह तक 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रह सकता है। अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 9.7 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।