Kal ka Mausam : 21 अक्टूबर 2026 को 60 की स्पीड से चलेगी आंधी, 30 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
Kal ka Mausam : आज दशहरे के दिन देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम मिला-जुला बना हुआ है। बहुत ज्यादा भारी बारिश नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने हाल ही में ताजा अपडेट जारी करते हुए कल यानी 21 अक्टूबर 2026 के लिए देशभर में 30 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - मानसून की विदाई के बाद से ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कई दिनों हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भारी गिरावट आई है और सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है। हरियाणा (Haryana ka Mausam) में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक ओर नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग (IMD Mausam) ने भारत के 18 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश (UP Mausam), राजस्थान, तमिलनाडु और केरल सहित पूरे 18 राज्यों में बारिश होने से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान कई जगहों पर 60 की स्पीड से तेज हवा चलने का अनुमान है।
10 घंटे में बदलेगा मौसम -
अगले 10 घंटे में मौसम में बदलाव नजर आने लगेगा। इसकी शुरुआत दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तमिलनाडु तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से होगी। इससे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और पुडुचेरी में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया अब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। इससे झमाझम बरसात होगी।
दिल्ली में 21 अक्टूबर को कैसा रहेगा वेदर -
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली (Delhi me barish kab hogi) में कल यानी 21 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना बहुत कम है, लेकिन मौसम विभाग ने तापमान में अच्छी-खासी गिरावट का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में कल तापमान पूरे 1.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 20 की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।
राजस्थान में कल तूफानी बारिश की चेतावनी -
राजस्थान (rajastha ka mausam) के जैसलमेर, सीकर, चित्तौड़गढ़, झुंझुनू बूंदी, चुरू, बीकनेर, भरतपुर, सवाई माधोपुर और धौलपुर में तेज बारिश होगी। तूफानी हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 50 km प्रति घंटे तक पहुंचने का अलर्ट है। वहीं, जयपुर में 21 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
21 अक्टूबर को बिहार (bihar mausam update) के बक्सर, कटिहार, भागलपुर, मधुबनी, सुपौल, गया, बेगूसराय, मुंगेर, भोजपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज, पूर्णिया, अररिया, दरभंगा और गया में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 45 से 50 km की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में कल आंधी-बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश (MP Rain Alert) के नर्मदापुरम, कटनी, सागर, इंदौर, देवास, शिवपुरी, रायसेन, उज्जैन, धार, मुरैना और खंडवा में तेज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 60 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। भोपाल में 21 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
अंडमान और निकोबार में भी कल जोरदार बारिश की संभावना -
मौसम विभाग (IMD weather) ने 21 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार के दिगलीपुर, लिटिल अंडमान, बैम्बूफ्लैट, कार निकोबार, गराचर्मा, मायाबंदर और बकुलतला में मेघ गर्ज और बिजली चमकने के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, यहां 40-50 km प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। आंधी की स्पीड बढ़कर 60 Kmph तक जा सकती है। वहीं, अंडमान और निकोबार में 21 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
महाराष्ट्र में कल होगी मूसलाधार बारिश (Aaj ka Mausam)
21 अक्टूबर (21 October 2026 ka mausam) को महाराष्ट्र के कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, अहमदनगर, जलगांव, ठाणे, नागपुर, नासिक, नवी मुंबई, मुंबई, पुणे, सोलापुर, अमरावती, नांदेड़ और अकोला में कुछ जगह हल्की तो कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान हवा की रफ्तार 60 km प्रति घंटे तक जाएगी। मुंबई में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
तमिलनाडु में 21 अक्टूबर को होगी हल्की बरसात -
मौसम विभाग ने तमिलनाडु (Tamil Nadu weather) में कल यानी 21 अक्टूबर को वेल्लूर, तिरुपुर, तिरुचिरापल्ली, कोयंबटूर, थूतुकुडी, सेलम, ईरोड और तंजावुर में कुई जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर बहुत तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 60 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कल चेन्नई में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।