Kal Ka Mausam 23 September : अगले 24 घंटो में 17 राज्यों में जमकर बरसेंगे मेघा, IMD ने किया रेड, येलो, ऑरेंज अलर्ट जारी
HR Breaking News (Kal Ka Mausam) देश के कई राज्यों में मानसून की विदाई हो गई है तो वहीं, कई राज्यों में होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही मानसून का अलग मिजाज दिखने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून जाने से पहले कई राज्यों में भारी बरसात (Kal Mausam kaisa rhega) के आसार है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के मौसम को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।
कल किन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
देशभर में कल 23 सितंबर (kin rajyo me hogi barish) को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दूसरी ओर विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और साथ ही केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, वेस्ट बेंगल, असम, मेघालय, सिक्किम, रायलसीमा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आगामी 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के अनुसार 24 सितंबर (Rain Alert In Uttar Bharat) को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना,उड़ीसा, छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके लिए आईएमडी की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा वेस्ट बंगाल, झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ और यूपी (Rain Alert In UP) , झारखंड, वेस्ट बंगाल, सिक्किम में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
25 सितंबर को मानसून की रफ्तार धीमी 25 September ka mausam
25 सितंबर को किसी भी जिले में रेड अलर्ट (kal ka mausam kaisa rhega) जारी नहीं किया गया है। हालांकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार में तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती है और साथ ही बिजली कड़कने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा केरल, रायलसीमा, विदर्भ, उत्तर प्रदेश, झारखंड, वेस्ट बंगाल में येलो अलर्ट जारी किया है।
26 सितंबर को इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी 26 September ka mausam
26 सितंबर को आईएमडी की ओर से तेलंगाना में भारी बरसात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रायलसीमा में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश, बिहार, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, यूपी, मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट (kin rajyo me red alert) जारी किया गया है।
सितंबर के आखिर तक मानसून की विदाई (27 September ka mausam)
27 सितंबर को मानसून की रफ्तार (kal kin rajyo me hogi barish) धीमी पड़ेगी और इस दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, यूपी और उत्तराखंड में तेज बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चल सकती है। इसके लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है और 28 सितंबर के मौसम को लेकर आईएमडी का कहना है कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार और उत्तराखंड में झोंकेदार हवाएं चल सकती है। इस दौरान बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।