{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Kal Ka Mausam : यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड समेत इन राज्यों में अगले 6 दिन होगी तूफानी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Weather Update : देश के विभिन्न राज्यों में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। ज्यादातर राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है और अब गर्मी कहर बरपा रही है। लेकिन अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है मोसम विभाग ने अगले छह दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं किन किन राज्यों में बरसेंगे बादल -

 

HR Breaking News - (Aaj Ka Mausam)। यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में एक बार फिर से बरसात होने वाली है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अब फिर से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जिसके चलते अगले कई दिनों तक अगल अलग राज्यों में अति भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 3, 4, 5, 6, 7 और 8 अक्टूबर को यूपी, उत्तराखंड, एमपी और छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में मेघ गरज और बिजली चमकने के साथ तूफानी बारिश होगी। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में होगी पांच दिन बारिश -

मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसकी वजह से गरज चमक के साथ अति भारी बरसात होगी। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार अगले पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों में हल्की से अति भारी बारिश देखने को मिलेगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में होगी अति भारी बारिश -

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के मुताबिक, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ (Lucknow Weather), बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही और जौनपुर के आसपास के इलाकों भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में कई दिनों तक चलेगी बारिश -

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तराखंड (Uttarakhand ka Mausam) में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। यहां पर 4, 5 और 6 ‌अक्टूबर को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। 6 और 7 अक्टूबर को को कई जगहों पर अति भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में 02 से 5 अक्टूबर को मूसलाधार बारिश (Rain Alert) होने की संभावना है। केरल और कर्नाटक में भारी वर्षा (Heavy Rainfall) हो सकती है।

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम -

दिल्ली और एनसीआर (Delhi NCR Mausam Update) में कई दिनों के बाद 2 अक्टूबर को झमाझम बारिश हुई है जिसकी वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। अब मौसम विभाग ने 6 से 7 अक्टूबर को कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।