Kal ka Mausam 11 November : कल सुबह होगी मूसलाधार बारिश, 75 की स्पीड से चलेगी आंधी
Kal ka Mausam 11 November : मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 11 नवंबर को देश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। ठंड का मौसम आ गया है लेकिन इस बार बेमौसम बारिश हो रही है। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में जोरदार बारिश होने से ठंड का असर तेजी से बढ़ सकता है। 11 नवंबर को देश के 20 राज्यों तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं।
HR Breaking News - मानसून खत्म हो गया है लेकिन बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने फिर टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 नवंबर को यूपी, बिहार समेत 20 राज्यों में मेघ गर्जन और बिजली कड़ने के साथ झमाझम बरसात होगी। इस दौरान 70 से 75 km प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। इस आंधी का सबसे ज्यादा प्रभाव पंजाब, बिहार (Bihar weather), हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में रहेगा।
पूर्वी भारत के कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होन से तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक डाउन आ सकता है। वहीं, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जिससे अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम भाग में भारी बारिश होगी। इसके अलावा दक्षिण पूर्वी राजस्थान और उसके आस-पास लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बनेगा।
यूपी में कल बारिश-आंधी की चेतावनी
यूपी (UP Mausam Update) के गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, रायबरेली, हमीरपुर, अमेठी, आजमगढ़, मैनपुरी, झांसी, ललितपुर, इटावा, औरैया, बागपत, बांदा, बुलंदशहर, बाराबंकी, गोरखपुर, प्रयागराज और बिजनौर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, लखनऊ में कल अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
बिहार में 11 नवंबर-बारिश-तूफान का अलर्ट
बिहार (Bihar me barish hogi) के पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, गया, भोजपुर, पटना, बक्सर, सिवान, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, भागलपुर, मुंगेर, और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, पटना में 11 नवंबर को अधिकतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
दिल्ली में कल भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली (Delhi ka Mausam) में 11 नवंबर को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 45 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
पंजाब में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
11 नवंबर को मौसम विभाग ने पंजाब (Punjab Mausam Update) के कपूरथला, संगरूर, लुधियाना, फिरोजपुर, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, पटियाला, रूपनगर और मोगा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।
राजस्थान में कल होगी भारी बारिश
कल मौसम विभाग (Weather Update) ने राजस्थान के चुरू, डूंगरपुर, झालावाड़, बारां, करौली, जयपुर, उदयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, दौसा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, जैसलमेर, अलवर और बांसवाड़ा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में कल अधिकतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में 11 नवंबर-भारी बारिश-आंधी की संभावना -
मध्य प्रदेश (MP ka Mausam) के बालाघाट, कटनी, खरगोन, बेतुल, मांडला, दमोह, विदिशा, होशंगाबाद, खंडवा, नरसिंहपुर, देवास, हर्दा, इंदौर और सागर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 45 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अनुमान है। वहीं, भोपाल में 11 नवंबर को अधिकतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
झारखंड में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी
11 नवंबर को झारखंड (Jharkhand me Barish) के खूंटी, चतरा, जमशेदपुर, बोकारो, रांची, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका हजारीबाग, धनबाद, गुमला और लातेहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, रांची में 11 नवंबर को अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में 11 नवंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के जम्मू, उधमपुर, शोपियां, राजौरी, बारामूला, बांदीपोरा, गांदरबल और मिरपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, श्रीनगर में कल अधिकतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में कल बारिश-आंधी
उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) के हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, ऋषिकेश, नैनीताल, चंपावत, टिहरी गढ़वाल और चमोली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, देहरादून में 11 नवंबर को अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (Himachal ka mausam) में 11 नवंबर को कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, कुल्लू और सिरमौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल अधिकतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
पश्चिम बंगाल में कल बदलेगा मौसम -
मौसम विभाग (kal ka mausam) ने कल यानी 11 नवंबर को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा, दार्जिलिंग, कूचबिहार, दुर्गापुर, कोलकाता, हावड़ा, जलपाईगुड़ी, पश्चिम मेदिनीपुर, मुर्शिदाबाद, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और उत्तर दिनाजपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में 11 नवंबर को अधिकतम पारा 30 डिग्री और न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।