Kal ka Mausam 21 November : चक्रवाती तूफान के कारण 11 से ज्यादा राज्यों में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी
Kal ka Mausam 21 November : भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम ठंडा बना हुआ है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने से तापमान नीचे आया है और दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन अब एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने हाल ही में तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, झारखंड समेत 11 से ज्यादा राज्यों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।
HR Breaking News - कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है लेकिन अभी भी कई जगहों पर बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 नवंबर को मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम में अचानक आने वाले बदलाव के पीछे चक्रवाती तूफान अकवान का बड़ा रोल है।
IMD ने कल यानी 21 नवंबर (kal ka mausam) को कर्नाटक, लक्षद्वीप, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र (Maharashtra Mausam), सिक्किम, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत कुल 19 राज्यों में आंधी तूफान और गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 80 km प्रति घंटे तक जा सकती है।
चक्रवाती तूफान के कारण होगी भारी बारिश -
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के पास और साथ ही बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में चक्रवाती तूफान 'अकवान' (Akwan Storm) के कारण कई राज्यों में तेज तूफानी हवाओं के साथ जमकर बादल बरसेंगे। वायुमंडल की निचली परतों में पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी वायुमंडलीय साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है।
बिहार में 21 नवंबर को चलेगी तूफानी हवा -
मौसम विभाग ने बिहार (Bihar me barish) में 21 नवंबर को आकाशीय बिजली गिरने के साथ बिहार में 40 km प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने का अलर्ट है। इस दौरान भागलपुर, कटिहार, गया, पर्णिया, वैशाली, बक्सर, गोपालगंज और कैमूर में भारी बारिश की चेतावनी है। बिहार में अगले 3 दिन मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस बीच पटना में 21 नवंबर को अधिकतम पारा 25 डिग्री सेल्सियर तो न्यूनतम तपमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तर प्रदेश में कल आंधी-तूफान की आशंका -
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश (UP ka Mausam) के हरदोई, बहराइच, सीतापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, बदायूं, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, ललितपुर और झांसी में भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। लखनऊ में कल अधिकतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।
दिल्ली में छाएगी धुंध -
दिल्ली में धुंध नजर आने वाली है। दिल्ली मौसम केंद्र के मुताबिक राजधानी (Delhi Weather) में सर्दी जोर पकड़ेगी। न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचने वाला है। इस बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, दिल्ली में प्रदूषण की समस्या भी बढ़ती जाएगी। दिल्ली में 21 नवंबर को अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा। इस दौरान 12 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।
उत्तराखंड में 21 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम -
उत्तराखंड (Uttarakhand ka Mausam) के हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाक और पिथौरागढ़ में भीषण ठंड और घने कोहरे की चेतावनी है। 30 km प्रति घंटे की स्पीड से आंधी-तूफान चलने का अलर्ट भीहै। देहरादून में 21 नवंबर को अधिकतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
झारखंड में 21 नवंबर को मूसलाधार बारिश
21 नवंबर को झारखंड (Jharkhand Weather Update) में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात ‘अकवान’ का असर झारखंड में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और धनबाद सहित झारखंड के 11 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक कल 21 नवंबर को 70 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कल रांची में अधिकतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारी -
हिमाचल प्रदेश के मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के मुताबिक सोलन, किन्नौर, मंडी और बिलासपुर में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बर्फबारी की चेतावनी है। 40 km की स्पीड से हवा चल सकती है। शिमला में कल अधिकतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
पश्चिम बंगाल में चलेगी 80 की स्पीड से हवा -
पश्चिम बंगाल के हुगली, हावड़ा, 24 परगना, कूचबिहार, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग, कूचबिहार और कलिंपोंग में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। 60-70 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे, जो बढ़कर 80 Kmph तक पहुंच सकते हैं। चक्रवाती तूफान अकवान का असर जिन राज्यों में सबसे ज्यादा हुआ है, उनमें ओडिशा भी एक है। यहां कल भारी बारिश का अनुमान है। कोलकाता में कल अधिकतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।