{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Kal ka Mausam 24 November : उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 5 राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरे की चेतावनी 

Kal ka Mausam 24 November : पूरे भारत में मौसम बदल गया है। सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है और धुंध भी छाने लगी है। लेकिन इस बीच कुछ राज्यों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 नवंबर को 9 से ज्यादा राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार सर्दियों के सीजन के बीच कई राज्यों में बादल बरसने वाले हैं। दरअसल,  उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी MP से मणिपुर तक एक ट्रफ लाइन एक्टिव है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ झमाझम बरसात होगी। 


पंजाब में छाएगी धुंध - 


मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के अनुसार 24 नवंबर को पंजाब में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। आज पंजाब के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई थी। वहीं 24 से 28 नवंबर को पूरे सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है।


यूपी में बरसेंगे बादल - 


उत्तर प्रदेश (UP Mausam Update) के चंदौली, गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, मऊ, बलिया, गोंडा, जौनपुर, गाजीपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर समेत UP  के कई जिलों में 24 नवंबर को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा, पूर्वी यूपी के कई जगहों पर सुबह के समय कोहरा नजर आएगा। 

बिहार में छएगा घना कोहरा - 

24 नवंबर को बिहार में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक, राज्य में कई इलाकों अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा सुबह के समय छा सकता है। वहीं 24 से 28 नवंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि इस दौरान कहीं भी बारिश नहीं होगी। 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली (Delhi Mausam) में कल यानी 24 नवंबर को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्की धुंध छा सकती है। इस दौरान सुबह के समय 15 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। जबकि शाम के समय 20 km प्रति घंटे की रफ्तार से तजे हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है।


हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में मौसम रहेगा साफ - 


मौसम विभाग (IMD Weather) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 24 नवंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। दोनों राज्यों में कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया गया है।


झारखंड में हल्की बारिश का अलर्ट


झारखंड (Jharkhand ka Mausam) के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। झारखंड में 24 से 28 नवंबर को बीच राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। 


तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत में भारी बारिश 


मौसम विभाग (kal ka Mausam) ने 23 से 27 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां 23 नवंबर को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके अलावा 24 से 26 नवंबर के दौरान तमिलनाडु के कई इलाकों में मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ बहुत भारी बारिश हो सकती है। 

23 से 28 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हवा की रफ्तार बढ़कर 60 km प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।


केरल और माहे में होगी भारी बरसात - 


केरल (Kerala ka mausam) और माहे में 24 से 26 नवंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 23 से 26 नवंबर तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।