Kal ka Mausam 31 october : अगले 24 से 48 घंटे में हरियाणा समेत 13 राज्यों में भारी बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया अलर्ट
HR Breaking News (Kal ka Mausam) देश के ज्यादातर इलाकों में बीते कई दिनों से मौसम खराब दिखाई दे रहा है और अब हाल ही में मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में मौसम से जुड़ा एक और नया अपडेट जारी कर दिया गया है। आईएमडी के मुताबिक 31 अक्टूबर को चक्रवर्ती तूफान आगे बढ़ने से हरियाणा समेत 13 राज्यों में व्यापक बरसात के साथ भारी ओलावृष्टि के आसार है।
आगामी 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि कल 30 अक्टूबर को भी कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान देश के कई हिस्सों में रेड ,ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी, वेस्ट बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, उड़ीसा, झारखंड, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
31 अक्टूबर को किन राज्यों में होगी बारिश
वहीं, कल 31 अक्टूबर को बिहार, रॉयलसीमा और आंध्र प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अन्य राज्यों में मौसम एकदम सामान्य रहने वाला है। नवंबर की शुरुआत के साथ भी बारिश का सिलसिला थमने वाला नहीं है। इस दौरान आईएमडी ने कर्नाटक के कुछ हिस्सों, रॉयल सीमा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
1 नवंबर को मौसम का हाल
1 नवंबर को जिले में 8 से 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन इलाकों में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अन्य राज्यों में मौसम एकदम सामान्य रहने वाला है। नवंबर की शुरुआत के साथ भी बारिश का सिलसिला थमने वाला नहीं है। इस दौरान आईएमडी ने कर्नाटक के कुछ हिस्सों, रॉयल सीमा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
2 नवंबर को मौसम का हाल
इसके अलावा 2 नवंबर को आईएमडी ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कर्नाटक, रॉयल सीमा, तेलंगना, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
3 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम
3 नवंबर के मौसम की बात करें तो इस दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ज्यादातर राज्यों में मौसम एकदम सामान्य रहने वाला है।