kal ka Mausam : आने वाले दिनों में कैसा रहेगा यूपी, दिल्ली, हरियाणा का मौसम, वेदर पूर्वानुमान जारी

kal ka Mausam : मार्च महीने के शुरू होते ही गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। दिन के समय धूप चुभने लगी है, वहीं इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चार राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

 

HR Breaking News (Mausam Update Today) उत्तर भारत में मार्च महीना शुरू होते ही गर्मी का एहसास भी होने लगा है। वहीं मौसम विभाग द्वारा चार राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी।

 

 

चार राज्यों में बारिश के चलते बिगाड़ सकता है मौसम 
 

मौसम विभाग द्वारा देश के चार राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट (barish ka alert) जारी किया गया। हिमाचल प्रदेश में 7 मार्च से लेकर 10 मार्च तक बारिश के अलावा बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। वहीं, उत्तराखंड में 8 मार्च से लेकर 10 मार्च तक बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी है।

जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भी 7 से 10 मार्च तक बर्फबारी के साथ-साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। पश्चिमी भारत के कुछ इलाकों में मौसम गर्म रह सकता है। गुजरात और आंध्र प्रदेश में 6 मार्च को गर्म और आदर मौसम रहने का अनुमान जताया गया है।


उत्तर प्रदेश (UP ka Mausam) के आगरा, मथुरा, मैनपुरी, हाथरस, एटा, अलीगढ़, आजमगढ़, बलिया, बरेली, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, बलरामपुर, गोंडा, अमेठी, बाराबंकी, बागपत, कानपुर, लखनऊ और बिजनौर में गर्मी बढ़ सकती है। 

जानें कैसा रहेगा कल दिल्ली एनसीआर का मौसम 
 

दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है।मौसम विभाग के अनुसार 6 मार्च से दिल्ली-एनसीआर में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, जिससे रात के समय में गर्मी का एहसास देखने को मिलेगा।


मौसम विभाग (weather alert) के अनुसार 6 और 7 मार्च को मौसम साफ रह सकता है। 6 और 7 मार्च को दिन के समय मौसम साफ रहेगा और खराब मौसम की भी कोई चेतावनी नहीं है। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। वहीं,  न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तेज धूप रहने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे गर्मी का असर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। 

यूपी में कल मौसम (kal ka weather) सामान्य रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं जताई जा रही है। राज्य के कई जिलों का तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा। राजधानी की बात करें तो लखनऊ का तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस, तो वहीं न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 


देश के कई शहरों का कल का तापमान 
 

दिल्ली  में कल 6 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस। मुंबई में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस। कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, चेन्नई में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

लखनऊ में कल 5 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 


जानें कैसा रहेगा कल तमिलनाडु का मौसम 
 

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु में अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। राज्य के कुछ हिस्सों में सप्ताह के अंत में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। बारिश होने का मुख्य कारण मन्नार की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्र में बना हुआ दबाव है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में हल्की बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। यह बारिश 9 मार्च व 10 मार्च को बताई गई है। राज्य में होने वाली बारिश से लोगों को धीरे-धीरे बढ़ रही गर्मी से राहत मिलेगी।