UP Ka Mausam : यूपी-हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी 

IMD Rainfall Alert - एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। जिसका उत्तर प्रदेश (UP Ka mausam) में असर दिखने लगा है।  मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। आइए नीचे खबर में जानते हैं कहां कहां होगी बारिश- 

 

HR Breaking News (ब्यूरो)। weather update - मैदानी इलाकों में चमचमाती धूप निकलने वाली है लेकिन मौसम विभाग की मानें तो मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। खास तौर पर पश्चिमी हिमालयी और उत्तर पश्चिम भारत में बारिश, ओलावृष्टि और तूफान की संभावना जताई गई है। 17 से 20 फरवरी के बीच कई जगहों पर तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। दरअसल हिमालयी क्षेत्रों औऱ उत्तर भारत में ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। कई जगहों पर ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 

Paytm के बाद RBI ने इस बैंक की निकाली अकड़, ठोका तगड़ा जुर्माना

18 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 19 से 20 फरवरी के बीच राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 17 फरवरी को ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है। 

मौसम विभाग के मुताबिक ताजा पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से राजस्तान में भी मौसम करवट ले सकता है। भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा हनुमानगढ़, सीकर, दौसा, अलवर, टोंक, करौली, धौलपुर, जैसलमैर, फतेहपुर, भीलवाड़ा में भी बारिश की संभावना जताई गई है। 

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम


उत्तर प्रदेश में 18 फरवरी से एक बार फिर मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ 19 फरवरी को सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद एक बार फिर से बारिश हो सकती है। 20 और 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 फरवरी को कानपुर,उन्नाव सीतापुर, हरदोई में मौसम बदल सकता है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ में भी बारिश हो सकती है। कई जगहों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। 

RBI ने बताया देश के इन 3 बैंकों में सबसे सुरक्षित है ग्राहकों का पैसा, न कभी डूबेंगे और न ही डूबने देंगे


मौसम विभाग की मानें तो जम्मू-कश्मीर  लद्दाख,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम बारिश के अलावा बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में एक बार फिर ठंड में इजाफा होने के आसार हैं। राजधानी दिल्ली की बात करें तो मौसम साफ रहेगा लेकिन तेज हवाएँ चल सकती हैं।