UP Ka Mausam : उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम, IMD ने बताया अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम 

UP Weather : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम ने करवट बदली है। आए दिन तापमान में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ होती है दोपहर तक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास जा पहुंचता है। अभी से ही लू चलने जैसी स्थिति बननी शुरू हो गई है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।

 

HR Breaking News - (Aaj ka Mausam)। उत्तर प्रदेश समेत देश के लगभग सभी राज्यों से सर्दी ने विदाई ले ली है और गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च के महीने में जून जुलाई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है कहीं भी बारिश नहीं हुई है जिसकी वजह से तापमान में तगड़ी बढ़ोतरी हुई है और गर्मी अभी से पसीने छुड़ाने लगी है।


आने वाले मौसम की बात करें तो हाल ही में आईएमडी (IMD Mausam) ने अगले तीन दिन के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस उछाल के बाद कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब जा पहुंचेगी। मौसम विभाग (Mausam Update) का कहना है कि इस बार गर्मी खूब रिकॉर्ड तोड़ेगी पिछले साल की तुलना में इस बार गर्मी समय से पहले आई है।

मौसम विभाग (UP ka weather) ने गुरुवार को मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, कुशीनगर, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, रामपुर, अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, ललितपुर, श्रावस्ती, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, देवरिया, बस्ती, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना जताई है। 


नोएडा-लखनऊ में ऐसा होगा मौसम -


राजधानी लखनऊ के मौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार, गुरुवार यानी 5 मार्च को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है।

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम - 


आज राजधानी लखनऊ (Lucknow Mausam) में गर्मी का असर तेज रहा है। दिनभर तेज धूप निकलने से भयंकर गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आने वाले 2 से 3 दिनों में तापमान में तेज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दिल्ली से सटे नोएडा में भी अब तापमान तेजी से बढ़ने लगा है और जून वाली गर्मी का एहसास हो रहा है।


नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव


बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 6 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित भी कर रहा है। 

मौसम विभाग (Weather Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस बांदा में दर्ज किया गया है। वही सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या में 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा है, जिसमें मंगलवार की अपेक्षा 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है।