up ka Mausam 25 September : यूपी में 45 जिलों में आंधी तुफान के साथ बारिश का येलो और ऑरेंज अर्ल्ट जारी, देखें लिस्ट
HR Breaking News (UP ka Mausam kaisa rhega) भारत मौसम विभाग की तरफ से उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 45 जिलों में बारिश होने का अलर्ट है। इस दौरान येलो और ऑरेंज अलर्ट (up ka mausam hal) जारी किया गया है। प्रदेश में कुछ हिस्सों से जहां मानसून की वापसी हो गई है, वहीं पर प्रदेश के कईं जिलों में बारिश का दौर शुरू होगा।
अब तक यूपी में कितनी हुई बारिश (up ka mausam aaj)
उत्तर प्रदेश में इस मानसून में बारिश सामान्य रही है। प्रदेश में अनुमानित बारिश से 6 प्रतिशत बारिश कम रही है। फिर भी यह सामान्य बारिश में ही आता है, क्योंकि मानसून की बारिश में 19 प्रतिशत अधिक तक और 19 प्रतिशत कम तक बारिश को सामान्य में ही काउंट किया जाता है। यूपी में अब तक 682.3 एमएम बारिश (up ka mausam bataiye) दर्ज की गई है, जबकि आम तौर पर 24 सितंबर तक प्रदेश में 726.1 एमएम बारिश होती है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश (up ka mausam batao) से 3 प्रतिशत बारिश अधिक हुई है।
यहां, 679.9 एमएम बारिश (up ka mausam vigyan kendra) दर्ज की गई है, जबकि अनुमानित बारिश 660.5 एमएम बारिश 24 सितंबर तक होती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश से 11 प्रतिशत बारिश (up ka mausam 2026) कम हुई है। यहां 24 सितंबर तक अनुमानित बारिश 772.9 एमएम होती है, जबकि इस बार 684.1 एमएम बारिश हुई है।
उत्तर प्रदेश में बारिश संक्षिप्त में (up ka mausam ki jankari)
| पूरे प्रदेश में बारिश | 682.3 एमएम |
| पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश | 679.9 एमएम |
| पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश | 684.1 एमएम |
25 सितंबर को उत्तर प्रदेश में बारिश (up ka mausam samachar)
भारत मौसम विभाग की तरफ से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, सहांजहांपुर, इटावा, मैनपुरी, फरुर्खाबाद, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर शहर, जालौन, झांसी, मीरपुर, महोबा, उन्नाई, सीतापुर, लखनऊ, खेरी, हरदोई, बहराइच, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जोनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, संतरवीदासनगर, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 0 से 5 एमएम बारिश प्रति घंटा हो सकती है। कुछ जिलों में तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं, कुछ जिलों में इस दौरान बिजली गिरने व कड़कने की घटनाएं भी संभावित है।
25 सितंबर को इन जिलों में रहेगा ऑरेंज अलर्ट जारी (UP Me Barish ka alert)
भारत मौसम विभाग की तरफ से उत्तर प्रदेश के कुल 45 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट (Barish ka Orange Alert) जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और सेंटरल उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। भारत मौसम विभाग की तरफ से सरस्वती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, बांदा, चित्रकुट में येलो अलर्ट जारी किया गया है।