{"vars":{"id": "93802:4123"}}

16 October 2026 tak UP ka Mausam : उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन आंधी बारिश का अलर्ट

16 October 2026 tak UP ka Mausam : उत्तर प्रदेश में पिछले काफी दिनों से बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है और मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार यूपी में बारिश का दौर अगले तीन दिनों तक जारी रहने वाला है। चलिए खबर में जानते हैं।

 

HR Breaking News - उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद जमकर बादल बरस रहे हैं जिसकी वजह से प्रदेश में तापमान काम हो गया है और दिन के समय भी ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग (weather update) ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। पश्चिमी यूपी में आज 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 के बीच गरज- चमक के साथ बारिश देखने को मिलेगी।


15 और 16 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम - (kal ka mausam)

वहीं पूर्वी यूपी के कई इलाकों में 15 और 16 अक्टूबर 2026 (October 16, 2026 weather) को बारिश होने का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में अति भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पश्चिमी यूपी के कुछ जगहों पर‌ तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है।

एक हफ्ते यूपी में कैसा रहेगा मौसम - 

एक हफ्ते में उत्तर प्रदेश (UP Mausam Update) का मौसम दूसरी बार बदला है। पिछले हफ्ते हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। रविवार की शाम और आधी रात को कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई। सोमवार सुबह दिल्ली से सटे इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को भी मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। वहीं गुरुवार और शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।

तापमान में हो सकता है बड़ा बदलाव - 


आईएमडी (IMD Rain Alert) के मुताबिक, अगले 3 दिन उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ सकता है। इसके बाद अगले दो दिन के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।


यूपी में गुलाबी ठंड -


सोमवार को बुलंदशहर में जोरदार बरसात हुई है। कई इलाकों में भारी बारिश होने से जलभराव हो गया जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश में कई दिनों से जारी बारिश (Rain Alert) के बाद अब गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ने से लोगों को मजबूरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश होने से तेजी से तापमान नीचे आ सकता है। 

17 और 18 को बिहार में बारिश की संभावना - (Bihar Mausam)


मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए बारिश को लेकर भविष्यवाणी की है। 17 और 18 अक्तूबर को बिहार (Bihar Rain Alert) में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। IMD से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होने से बारिश होगी। मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार को पूरे दिन आसमान साफ रहा। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही से नमी सामान्य से अधिक रही।