{"vars":{"id": "93802:4123"}}

UP ka Mausam : उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम, 6 दिन बारिश की संभावना, IMD ने जारी नया अपडेट 

UP ka Mausam : देशभर में मौसम करवट बदल रहा है। यूपी के मौसम में भी तेजी बदलाव हो रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला रुक गया है तो वहीं कुछ जिलों में अगले कई दिनों तक रूक रुककर बरसात होने की संभावना है। हाल ही में मौसम विभाग ने 16 अक्टूबर 2026 तक यूपी में गरज चमक के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं - 

 

HR Breaking News - मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP weather) में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। ऐसे में दिन के समय गर्मी बढ़ सकती है।


पश्चिमी यूपी में 6 दिन बारिश की संभावना - 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP Mausam Update) के कुछ जिलों में 11 अक्टूबर को हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा 14 से 16 अक्टूबर के बीच कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, 10, 12 और 13 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।


पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम -


पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Weather) के जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। IMD के मुताबिक, 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक पूर्वी यूपी में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान आसमान में स्थानीय स्तर पर बादल छा सकते हैं, लेकिन भारी बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम के शुष्क रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इससे दिन में गर्मी बढ़ सकती है, जबकि मौसम में ठंडक का इंतजार जारी रहेगा। 


वायुमंडल में बना हुआ है चक्रवाती परिसंचरण -


मौसम विभाग (kal ka mausam) के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में निचले वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी गतिविधियां आसपास के राज्यों के मौसम को प्रभावित कर सकती हैं।


हरियाणा (haryana ka mausam), चंडीगढ़,  उत्तराखंड और दिल्ली के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश या हवाओं की गतिविधि देखने को मिल सकती है. इन मौसमी परिस्थितियों का आंशिक असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी पड़ने की संभावना है.


यूपी में फिर बढ़ सकता है तापमान - 


देश के विभिन्न हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon Update) की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मानसून की विदाई के इस दौर में उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव आएगा। IMD के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में फिलहाल बारिश की गतिविधियां सीमित रहेंगी, जबकि पश्चिमी यूपी में कुछ दिनों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।