UP Rain Alert : यूपी में अगले 6 दिन तक बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन अब एक बार फिर से यहां पर बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने हाल ही में यूपी के कई जिलों में अगले चार-पांच दिनों तक गरज चमक के साथ बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज -
HR Breaking News - (Mausam Update)। उत्तर प्रदेश में पिछले काफी दिनों से बारिश का दौर रूक गया है और मौसम साफ बना हुआ है जिसकी वजह से दिनभर में तेज धूप खिल रही है और तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है। उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लेकिन अब जल्द ही प्रदेश वासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने यूपी (UP Ka Mausam) के विभिन्न जिलों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
6 दिन तक बारिश का अलर्ट -
मौसम विभाग (Mausam update) के ताजा अपडेट के अनुसार यूपी में अगले छह दिनों तक बादल छाए रहेंगे। धूप और छांव का सिलसिला चलेगा। ऐसे में तापमान में भी हल्की गिरावट आ सकती है। अगले कई दिनों तक प्रदेश के अलग अलग इलाको में हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। मंगलवार दोपहर अचानक मौसम (IMD Weather) ने करवट ली। देर रात तक फुहारें पड़ती रहीं। इसके बाद बुधवार सुबह भी हल्की बारिश हुई है। इससे तापमान में करीब 6 डिग्री तक की गिरावट आई है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने बुधवार सुबह तक 4.0 MM बारिश रिकार्ड की थी। आने वाले दिनों में भी इसी तरह के मौसम का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले छह दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं। इन दिनों तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच झूलता रह सकता है।
30 डिग्री के पार पहुंचा तापमान -
उत्तर प्रदेश के कई जिलों (Up Rain Alert) में तापमान 30 डिग्री के पार जा पहुंचा है। यह 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसलिए अब दिन में गर्मी का अधिक एहसास नहीं होगा। जबकि रात का तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक होकर 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यानि रात में भी अच्छी-खासी नमी रहने की उम्मीद है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95 दर्ज किया गया है।
इन जिलों में होगी बारिश -
मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, कानपुर, औरैया, आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, जालौन, झांसी, अंबेडकर नगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, बलिया, गाज़ीपुर, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, मीरजापुर और सोनभद्र में बारिश होने की संभावना है।
दरअसल, प्रदेश (UP Rain Alert) में बारिश की वजह से अगले 4-5 दिनों में तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिलेगी।