{"vars":{"id": "93802:4123"}}

UP Rain Alert: यूपी में अगले 36 घंटे होगी तूफानी बरसात व वज्रपात, इन जिलों में भयंकर बारिश का होगा त्राहिमाम

UP Rain : अगले 36 घंटों तक यूपी में होगह झमाझम बरसात होने की संभावना लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है। आज यूपी में भयंकर बारिश (Rain alert in UP) होने की संभावना लगाई जा रही है। खबर में जानिये यूपी के मौसम के बारे मे पूरी जानकारी।

 

HR Breaking News (Rain Alert) उत्तर प्रदेश के मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल जाता है। अब यहां पर एक बार फिर से मौसम का हाल बदलने वाला है। मौसम बदलने की वजह से तापमान (Aaj ka mausam) में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। इसके अलावा लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं मौसम के बारे में पूरी जानकारी।

आज ऐसा रहेगा यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में शुक्रवार में रात के समय ठीक ठाक बारिश दर्ज की जा रही है। प्रदेश (Uttar Pardesh ka mausam) में एक बार फिर से बारिश शुरू होने से तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है।  बारिश का सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है।

4 अक्टूबर को राज्य में पड़ेगी बौछार

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 4 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक देवरिया, बलिया, कुशीनगर (UP Weather forecast) जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है।

यहां पर होगी ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 5 अक्टूबर से लेकर 7 अक्टूबर के बीच पूर्वी यूपी की तुलना में पश्चिमी यूपी में ज्यादा जगहों पर बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Weather update) के अधिकांश जिलों में 5 अक्टूबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया किया गया है। वहीं 6 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि की भी उम्मीद लगाई जा रही है।
 


भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

आज यूपी के गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, महाराजगंज, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, (IMD rain alert) सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, बस्ती, बलरामपुर, श्रावस्ती और अंबेडकर नगर में भारी बारिश हाोने की उम्मीद लगाई जा रही है।

यूपी के इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना

सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया और गोरखपुर समेत कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों (Utter Pardesh Ka Mausam) में लोगों को सतर्क रहने की उम्मीद दी जा रही है। प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बहराइच और अयोध्या समेत कई जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। 

इन जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 5 अक्टूबर के बीच पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा 6 और 7 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कहीं-कहीं ओलावृष्टि (Rain alert) और भारी बारिश की उम्मीद है। पूर्वी यूपी के कई जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है।  मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद प्रदेश में बारिश की तीव्रता और दायरे में कमी आने लग गई है।