UP Rain Alert : यूपी के इन 20 जिलों में आंधी-तूफान का दिखेगा तांडव, IMD ने जारी किया अलर्ट
HR Breaking News (UP Weather) इस बार होली से पहले ही गर्मी महसूस की जाने लगी थी, लेकिन अब मार्च का महीना समाप्त होते-होते एक बार फिर ठंड का असर शुरू हो गया है। अब इसी बीच मौसम विभाग का कहना है कि आगामी समय में प्रदेश (UP Weather Update) में बारिश, आंधी और गरज-चमक का असर दिखाई देगा। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि यूपी का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि 19 से 22 मार्च के बीच पूरे प्रदेश में बारिश, आंधी और गरज-चमक का असर दिखने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि आज कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट (hailstorm alert In UP) जारी किया गया है। इस दौरान मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, बिजनौर, बदायूं, बरेली और संभल के साथ ही 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।
लखनऊ में मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी (UP Ka Mausam) में 20 मार्च से इसका असर पूर्वी और मध्य यूपी में दिखने वाला है। लखनऊ में भी कल 20 मार्च को बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और रात में हल्की ठंडक महसूस की जाएगी। आज 20 मार्च को मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। यहां गरज-चमक, 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं और हल्की बारिश (UP Rain Alert) होने की उम्मीद है।
किस दिन से साफ होने लगेगा मौसम
यूपी (UP Weather Forecast) के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 और 22 मार्च को भी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और हल्की बारिश के साथ ठंडक बनी रहने वाली है। 23 मार्च से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा।
कैसा रहेगा यूपी का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च तक नोएडा-गाजियाबाद में ऐसा ही मौसम (UP Ka Mausam Updates) बना रह सकता है। आज 19 मार्च को मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ के साथ ही पश्चिमी यूपी के दर्जनभर जिले में 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 23 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान तापमान (UP Ka Temprature) में गिरावट से हल्की ठंड महसूस होगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। यह बीते दिनों की तुलना में 3 से 5 डिग्री कम रहने वाला है।