up ka mausam : यूपी में सामान्य से 112 फिसदी ज्यादा बारिश, अभी मानसून के कम नहीं हुए तेवर

UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में मानसून के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। सामान्य से 112 फीसदी ज्यादा बारिश उत्तर प्रदेश में दर्ज की गई है। पिछले दो महीने में उत्तर प्रदेश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 21% ज्यादा बारिश हुई है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 21% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से फिर से तगड़ी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

 

HR Breaking News (Rain Alert) उत्तर प्रदेश इस बार बढ़िया बारिश का गवाह बन रहा है। पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो मानसून और भी ज्यादा सक्रिय है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। 

 

 

अगले 5 दिन के लिए अलर्ट किया जारी 
 

मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश (UP Rain Alert) में 6 से 7 अगस्त तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश देखने को मिलेगी।

बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की घटना की भी आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का अलर्ट जारी किया गया है। 

अगले दो महीने में भी जमकर बरसेगा मानसून 
 

मानसून के 2 महीने बीत चुके हैं और उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून की बढ़िया बारिश हुई है। अगले दो महीने भी मौसम विभाग ने अच्छी बारिश (barish ka alert) का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले 2 महीने में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जाएगी। अगस्त में सितंबर के मुकाबले कम बारिश होगी, लेकिन सामान्य से अधिक बारिश होगी। अगले 24 घंटे में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। 


पिछले 24 घंटे में इतनी हुई बारिश 
 

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 8.5 मिलीमीटर बारिश (barish ka alert) दर्ज की गई है। जबकि सामान्य तौर पर 6.6 एमएम बारिश होती है। यह सामान्य से 22% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिक बारिश हुई है। 


पूरे प्रदेश में मानसून का आंकड़ा 
 

उत्तर प्रदेश में इस बार तगड़ी बारिश दर्ज की गई है। सामान्य से 06 प्रतिशत बारिश कम है, लेकिन यह सामान्य बारिश (Rain in UP) में ही काउंट होती है। उत्तर प्रदेश में 337.0 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है जबकि 1 जून से 31 जुलाई तक 357.6 एमएम बारिश होती है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में पूर्वी उत्तर प्रदेश की अपेक्षा ज्यादा बारिश हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित 318.29 एमएम बारिश की जगह 385.6 एमएम बारिश रिकार्ड की जा चुकी है, जोकि सामान्य से 21% ज्यादा है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 304.6 एमएम बारिश हुई है, जोकि सामान्य बारिश 385.202 से 21% कम है। 


 

कहां कितनी हुई बारिश 
 

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश (Barish ka alert) ललितपुर में दर्ज की गई है। जबकि सबसे कम बारिश देवरिया में हुई है। 1 जून से लेकर जुलाई के अंत तक उत्तर प्रदेश के ललितपुर में 852 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि सामान्य तौर पर 379 एमएम बारिश होती है। यह सामान्य से 125% अधिक है, जबकि देवरिया जिले में अनुमानित बारिश 403 एमए से 91% बारिश कम दर्ज की गई है। यहां मात्र 34.7 एमएम बारिश हुई है। यहां सूखे जैसे हालात बन गए हैं। 


 

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी 


मौसम विभाग (IMD) की ओर से आने वाले दिनों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने की भी घटना का अंदेशा जताया है। 

अगले दो महीने कैसा रहेगा मौसम 
 

अगले 2 महीने भी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश (Rain Alert UP) देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से अगस्त सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है।

पूर्वी भाग में सामान्य (UP ka Mausam) के आसपास बारिश हुई है। वहीं अधिकांश भाग में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। अगस्त के दौरान पश्चिम में और दक्षिण भाग में तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। 

पिछले 24 घंटे में कितनी हुई बारिश 
 

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6.7 एमएम बारिश (Rain in UP) का अनुमान था, जबकि 10.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है जोकि सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि यहां 6.9 एमएम बारिश सामान्य तौर पर होती है। ऐसे में यहां सामान्य से 112% अधिक बारिश दर्ज की गई है।