UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में मौसम का बदल रहा मिजाज, जानें कैसा रहने वाला है प्रदेश में मौसम

UP Weather Alert :उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। इस बार फरवरी महीने में ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। वहीं, अब मार्च महीने की शुरुआत में ही तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और लोगों को अप्रैल-मई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आगामी 3 दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। 

 

HR Breaking News (UP Ka Mausam) उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है। इस महीने की शुरुआत से ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि आगामी तीन दिनों में भी तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। विभाग (weather alert) का पूर्वानुमान है कि आगामी तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की आशंका है।

 


भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आज 6 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने वाला है। ऐसे में बारिश व आंधी (rain and storm) की विभाग ने काई भी संभावना नहीं जताई है। प्रदेश में मौसम आज सामान्य व साफ रहने की संभावना बनी हुई है।

 

वहीं, आईएमडी (IMD Alert) की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि आज मेरठ, सहारनपुर, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के मध्य रह सकता है। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, अयोध्या, इटावा, बस्ती क्षेत्र में भी मौसम के मिजाज कुछ ऐसे ही बने रहेंगे।

वहीं, इस बीच आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (Weather Center)  की ओर से जारी वेदर अपडेट में बताया गया है कि वर्तमान में प्रदेश में पछुवा हवाओं की गति भी कम हो सकती है। ऐसे में आने वाले तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है। इस बीच लोगों को और ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

जानें राजधानी में कैसा रहेगा मौसम 


उत्तर प्रदेश की राजधानी (Capital of UP) लखनऊ में आज दिन भर तेज धूप निकली रहेगी। साथ ही इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में भी आज धूप लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान इन तीनों इलाकों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

जानें कहां रहा सबसे अधिकतम तापमान


आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट (weather Update UP) के अनुसार आज 6 मार्च को प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है और हिमालयी क्षेत्र को इफैक्ट कर सकता है। वहीं, बात करें बीते दिन के मौसम की तो इस दौरान प्रदेश में झांसी क्षेत्र में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 

ऐसे में झांसी पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा है।  बीते दिन यानी 5 मार्च को झांसी का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, इस दौरान वाराणसी, फतेहपुर व आगरा में भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है।