UP Weather : यूपी में आगामी दिनों में बढ़ेगी ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

UP Ka Mausam : यूपी में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। यूपी में अब शीतलहर के चलते लोगों को ठंड भरी ठिठुरन का एहसास हो रहा है। अब हाल ही में यूपी के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने नया पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी  (UP Ka Mausam) में अब लगातार तापमान में गिरावट से आगामी दिनों में ठंड बढ़ सकती है। 

 

HR Breaking News (UP Weather) दिसंबर का महीना शुरू हो गया है और दिसंबर की शुरुआत के साथ ही कई हिस्सों में भीषण ठंड देखी जा रही है। यूपी (UP Weather) में अब सुबह के समय में कई हिस्सों में मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे विजिबलिटी में कमी आ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में अगले दिन तापमान में गिरावट आ सकती है। 

 

 

8 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग का कहना है कि आज 4 दिसंबर 2025 से 8 दिसंबर तक यूपी (UP Weather Forecast) के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहने के आसार है। यानी इस दौरान राज्य के किसी भी हिस्सें में बारिश के आसार नहीं है। हालांकि इस दौरान वातावरण में नमी बनी रहेगी और कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। इस वीक में मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

लखनऊ में मौसम का हाल 


मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी लखनऊ (luchnow Weather Forecast)में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है, लेकिन आगामी 24 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आज 4 नवंबर को सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ बना रह सकता है। ऐसे में लखनऊ (lucknow Weather Updates) में अधिकतम तापमान तकरीबन 24°C और न्यूनतम तापमान लगभग 10°C रह सकता है।

दिसबंर में बढ़ेंगी शीत लहर की घटनाएं 


मौसम विभाग (IMD Winter Alert) का कहना है कि दिसंबर महीने में इस बार सर्दी का असर देश के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा महसूस हो रहा है। जानकारी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और उत्तर-पूर्व देश के कुछ क्षेत्रों में शीत लहर की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। आईएमडी के मुताबिक दिसंबर में मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत और प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। इन क्षेत्रों में रातें पिछले सालों की तुलना में ज्यादा ठंडी हो सकती हैं।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम 


देश के अन्य हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान (UP Temprature) सामान्य से अधिक रह सकता है। ज्यादातर राज्यों में अधिकतर तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। हालांकि मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम देश के कुछ हिस्सों और प्रायद्वीपीय के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। मौसम विभाग (IMD Winter Updates) का कहना है कि आगामी दिनों में उत्तर और मध्य भारत में सर्दी बढ़ सकती है, और ठंडी हवाओं तथा कोहरे का असर भी बढ़ सकता है।