UP Mausam : यूपी में एक बार फिर बढ़ेगी ठंड, 5 दिनों तक बारिश और ओलों के लिए हो जाओ तैयार

UP Ke Mausam Ka haal -उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले कई दिनों से हल्की धूप निकल रही थी जिसके कारण लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। लेकिन वहीं, मौसम विभाग (weather update) ने अगले पांच दिनों के लिए मौसम में बड़े बदलाव की आशंका जताई है। प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। जिसके चलते एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है। 

 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। mausam today - उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने लगा है। फरवरी में तेज धूप तो निकल रही है लेकिन इस राहत के बीच जल्दी ही मौसमी बदलाव के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग (weather update) की माने तो आने वाले तीन से चार दिन तक मौसम में बदलाव देखा जा सकेगा। बदलाव को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से शनिवार को ही अलर्ट कर दिया गया था। ध्यान दे कि 19 फरवरी से एक एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ यूपी के कई भाग पर असर डाल सकता है। 

 

 RBI ने बताया देश के इन 3 बैंकों में सबसे सुरक्षित है ग्राहकों का पैसा, न कभी डूबेंगे और न ही डूबने देंग

न्यूनतम और अधिकतम तापमान


पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से ऐसा संभावना है कि पछुआ हवाओं का प्रभाव मौसम पर दिखाई दे। 18 फरवरी को यानी आज हालांकि मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 19 फरवरी से 30-35 किमी। प्रतिघंटे की रफ्तार से प्रदेश में हवाएं चल सकती हैं। बादल छाए रहने और गरज-चमक होने की संभावना है। एक से दो जगह पर बारिश पड़ने के भी आसार हैं। इसके इलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश मैं एक या दो स्थानों पर तेज़ हवाएं (30-40 kmph) चलने की संभावना है। 19 फरवरी से पश्चिमी यूपी में और 20 फरवरी की सुबह तक पूर्वी यूपी के कई जगहों में बारिश पड़ने के आसार हैं। ऐसी स्थिति रुक रुक कर 22 फरवरी तक बनी रहने वाली है। 


Paytm के बाद RBI ने इस बैंक की निकाली अकड़, ठोका तगड़ा जुर्माना

ओलावृष्टि की संभावना


20 फरवरी को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में गरज चमक के साथ बारिश पड़ने की भी संभावना है। पूरे उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने की संभावना है। पूरे उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर तेज़ हवाएं (30-40 kmph) चलने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने की संभावना है। एक या दो स्थानों पर तेज़ हवाएँ (30-40 kmph) चलने की संभावना है। साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने की संभावना है। 23 फरवरी से मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो सकता है लेकिन मौसम शुष्क भी रह सकता है। प्रदेश में इस दिन तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी-बेसी देखी जा सकेगी।

दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है


बीते कुछ दिनों पर गौर करें तो हवा में ठहराव तो है ही साथ ही तीखी धूप भी खिल रही है जिससे दिन का तापमान लगातार बढ़ने लगा है। शनिवार की बात करें तो प्रदेश में दिन में 29।6 डिग्री अधिकतम तापमान आगरा में दर्ज किया गया। कई इलाकों में दिन के समय  तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ।