UP Weather : उत्तर प्रदेश के मौसम में होगा बदलाव, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट 

UP Weather : मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही यूपी में मौसम ने ठंड से गर्मी की ओर रुख ले लिया है। इस दौरान कई जिलों में पारा 34 डिग्री के करीब पहुंच गया है और अभी से ही तपीश वाली गर्मी पड़ रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी के मौसम (UP Weather) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। खबर में जानिए यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News (UP Weather ) यूपी में फरवरी के महीने में ही खूब गर्मी देखी जा रही थी और अभी होली भी नहीं आई है और इससे पहले ही तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। यूपी के कई इलाको में तो पारा  34 डिग्री के पास पहुंच गया है। अभी से ही प्रदेश में अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। ऐसे में आइए खबर मे जानते हैं  कि यूपी का मौसम (UP Weather Forecast) कैसा बना रहने वाला है।

 

कैसा रहेगा यूपी का मौसम 


यूपी (UP Weather Updates) के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। दिन में तीखी धूप के चलते ज्यादा देर बाहर खड़े रहना मुश्किल हो रहा है। हालांकि सुबह-शाम के समय मौसम (UP Ka Mausam) में हल्की ठंडक बनी हुई है। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क शुष्क रह सकता है। हालांकि इस दौरान किसी भी जिले में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 

 

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग (IMD Weather Alert) का कहना है कि मौसम साफ रहने के चलते दिन में चटख धूप भी बनी रहेगी, जिससे गर्मी का एहसास बना रहने वाला है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में दिन का तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। हालांकि शाम होते-होते तापमान में गिरावट आने की संभावना है। जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

1 से 3 मार्च तक चलेंगी तेज हवांए


IMD के मुताबिक प्रदेश में आज 1 से 3 मार्च तक 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (winds Alert In UP)  चलने के आसार है। इस अवधि में मौसम साफ बना रह सकता है। वहीं, इस सप्ताह अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी रिकॉर्ड की जा सकती है, जिससे दिन का तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान (UP Minimum Temprature) में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी हो सकती है। जिससे यह भी सामान्य से ज्यादा बना रह सकता है।