UP Weather : यूपी में अब पड़ेगी गलन वाली ठंड, IMD ने कोहरे का जारी किया अलर्ट
UP Weather : यूपी में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। अब यूपी के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। यूपी (UP Ka Mausam) में आगामी दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में आगामी दिनों में गलन वाली ठंड पड़ सकती है, जिसके चलते आईएमडी ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं यूपी के मौसम के बारे में।
HR Breaking News (UP Weather) यूपी में इन दिनों सर्द हवाओं और गलाने वाली ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। बीते दिनों भी प्रदेश के कई जिलों में जोरदार ठंड देखी गई है। यूपी के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने के चलते विजिबिलिटी भी कम हो गई है। यूपी (UP Weather Updates) में आगामी दिनों में घना कोहरा छाया रह सकता है। आइए खबर मे जानते हैं कि यूपी का मौसम कैसा बना रह सकता है।
घने कोहरे से कम हुई विजिबलिटी
बीते दिनों भले ही दिन में धूप निकल रही थी, लेकिन फिर भी ठंड का असर जारी रहा था। बीते दिनों भी ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और रूम हीटर का यूज कर रहे हैं। सर्द हवाओं के चलते लोग घर में कंबल-रजाई में दुबके हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर घने कोहरे (Fog Alert In UP) से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। कोहरे के चलते विजिबलिटी कम होने से सड़कों पर यातायात की रफ्तार भी धीमी पड़ी है।
यूपी के मौसम का हाल
मौसम विभाग का कहना है कि आज 23 दिसंबर को प्रदेश में मौसम (UP Ka Mausam) शुष्क बना रह सकता है। इस दौरान बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर समेत कई जिलों में घने कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही अन्य जिलों में मध्यम से हल्का कोहरा छाया रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अलावा कल 24 दिसंबर को भी यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है।
25 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Winter Alert) का कहना है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस पर ठंड लोगों की कंपकंपी छुड़ाने वाली है। न्यू ईयर तक लगातार तापमान गिर सकता है। इसके साथ ही पछुआ हवाओं के चलते गलन वाली ठंड का एहसास हो सकता है। ऐसे में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
घने कोहरे का अलर्ट पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में जारी किया गया है। यूपी में आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 3-5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। वहीं, दूसरी ओर न्यूनतम तापमान (UP Temprature) में दो दिनों में तकरीबन 2-3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती हैं।
बीते दिनों कहां रही सबसे ज्यादा सर्दी
IMD के मुताबिक बीते दिनों यूपी में बाराबंकी (Barabanki Weather Forecast) में सबसे ठंडा मौसम रहा है। बाराबंकी का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, दूसरी ओर इटावा में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही शाहजहांपुर में 6.5 डिग्री, बुलंदशहर में 7 डिग्री, मेरठ में 7.4 डिग्री, सुल्तानपुर में 7,2 डिग्री और कानपुर शहर में 7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते दिनों न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।