UP Ka Mausam : उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी, वर्षा से पहले कम होगी ठंड

UP Ka Mausam : इन दिनों उत्तर प्रदेश में मौसम (Uttar Pradesh Rain Alert) के मिजाज लगातार बदल रहे हैं। प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। लोगों को ठिठुरन का अहसास होने लगा है। हालांकि दिन के समय प्रदेश में धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिल रही है। वहीं, मौसम विभाग के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश भर के मौसम में एक बार फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 

 

HR Breaking News (Uttar Pradesh Ka Mausam) मौसम अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से हवाओं की दिशा बदलने वाली है। वर्तमान में दो नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश में ठंड और अधिक बढ़ने के आसार हैं। 

 


सुबह शाम छा रहा कोहरा


इन दिनों उत्तर प्रदेश में मौसम एक दम शुष्क दर्ज किया जा रहा है। इसी के साथ प्रदेश में ठंड भी बढ़ने लगी है। ऐसे में सुबह व शाम के समय कोहरा भी छा रहा है। वहीं, दिनभर धूप निकली रहने के चलते प्रदेशवासियों को ठंड से राहत (Relief From Cold) मिल रही है। हालांकि इस दौरान उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का सिलसिला जारी है। वहीं, विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के लोगों को कुछ राहत जरूर मिल सकती है। विभाग के वेदर अपडेट के मुताबिक आगामी दिनों में एक बार फिर हवाओं में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आज व कल प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है। 

 


जानें प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 


इन दिनों उत्तर प्रदेश में ठंड (Cold Weather in UP) बढ़ रही है। बीते कुछ दिनों से पछुआ हवाओं के चलते लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। हालांकि इस दौरान दिन के समय तेज धूप भी निकल रही है, जिससे लोगों को ठंड से रहात मिल रही है। एक वेदर रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी 29 नवंबर को प्रदशे में मौसम शुष्क ही बने रहने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्की फुल्की बारिश होने के ही आसार हैं। विभाग की ओर से भी किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि बादलों की आवाही से तापमान बढ़ सकता है।   

 

 

जानें प्रदेश में कल कैसा होगा मौसम 


मौसम विभाग (IMD Weather Alert) के वेदर अपडेट के अनुसार कल 30 नवंबर को भी प्रदेश का मौसम कुछ ऐसा ही बना रह सकता है। प्रदेश में कल मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश भर में कोहरा भी छाया रह सकता है।  दिन के समय धूप निकलने से लोगों को राहत मिलने के आसार भी हैं। वहीं, सुबह व शाम को ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। इस दौरान उत्तर प्रदेश में रात के समय मौसम काफी ज्यादा सर्द देखने को मिल रहा है।  

जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगमाी दिनों में उत्तर प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। वहीं, इन दिनों में सुबह व रात को धुंध छाई रह सकती है। वेदर रिपोर्ट के अनुसार 1 दिसंबर से 4 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है।