{"vars":{"id": "93802:4123"}}

UP Weather: यूपी के इन 40 जिलों में बारिश मचाएगी तहलका, IMD ने किया अलर्ट जारी

UP Weather Update : यूपी में हर दिन मौसम का एक अलग रंग देखने को मिल रहा है। अब बीते कुछ दिनों की गर्मी के बाद बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। अब इसी बीच यूपी (UP Weather Update) के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज यूपी के 40 जिलों में जमकर बारिश देखने को मिल सकती है।

 

HR Breaking News : (UP Weather) यूपी में इस बार मानसून का अलग ही अंदाज दिखाई पड़ रहा है। यूपी में जहां एक ओर कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है तो वहीं कुछ जगहों पर बारिश की बौछारों का सिलसिला अब तक जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज यूपी के 40 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD Alert for Rain ) की ओर से इन 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

कैसा रहेगा यूपी का मौसम


मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज पश्चिमी यूपी (UP Ka Mausam) में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें देखने केा मिल सकती है, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ ठीकठाक बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात की भी स्थिति देखने को मिल सकती है।

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघा


यूपी(weather of up) में आज ललितपुर जनपद में में कुछ हिससों में मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, दूसरी ओर आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी में कुछ जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान है।

इसके साथ ही हरदोई, कन्नौज, औरैया, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, , जालौन, झांसी, महोबा, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर, रायबरेली, अमेठी, उन्नाव, लखनऊ, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बाराबंकी, सीतापुर, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर और सोनभद्र में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश (UP Me Barish)देखने को मिल सकती है।

इन 40 जिलों में बारिश के आसार


मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के 40 जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश (UP monsoon season) का पूर्वानुमान है, वहीं पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में चिलचिलाती गर्मी पड़ने के आसार है, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert In UP) का कहना है कि प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक्टिव होने के चलते कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। 

अगले 4 दिनों कैसा रहेगा मौसम


आईएमडी के मुताबिक 28 और 29 सितंबर को प्रदेश के दोनों संभागों में कहीं-कहीं बारिश (UP Rain Alert)  होने का पूर्वानुमान जारी किया है, जबकि 30 सितंबर पश्चिमी यूपी में एक या दो जगहों पर गरज-चमक के साथ और पूर्वी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अभी कई हिस्सों में 1 अक्टूबर को भी बारिश और गर्मी का दौर जारी रहने वाला है, लेकिन अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है।