UP Weather : लखनऊ समेत इन जिलों में तापमान हुआ 30 डिग्री के पार, IMD ने किया अलर्ट जारी
HR Breaking News (UP Weather) यूपी में अभी मौसम एकदम साफ बना हुआ है। जहां शाम को हल्की ठंड हो रही ह। वहीं, दिन में धूप निकलने से गर्मी का एहसास होने लगा है। अभी प्रदेश (UP Weather Update ) के ज्यादातर इलाको में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते गर्माहट महसूस की जा रही है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आपके शहर का मौसम कैसा रहने वाला है।
आगे कैसा रहेगा यूपी का मौसम
आईएमडी का कहना है कि यूपी में मौसम (UP Weather Updates) अब शुष्क रहने वाला है और ऐसे में सभी जिले ग्रीन जोन में आ गए हैं। आज 24 फरवरी को यूपी में अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है। वहीं, आज लखनऊ और नोएडा में तेज धूप खिली रहने वाली है और 26 फरवरी को हल्का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं है।
यूपी के मौसम का हाल
मौसम विभाग का कहना है कि आज 24 फरवरी को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क (Dry weather in western region) बना रहेगा और इस दौरान 75 जिलों में आसमान साफ रहने वाला है और दिन चढ़ने के साथ धूप खिली रह सकती है। आगामी दिनों के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आईएमडी ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है।
ऐसा रहेगा प्रयागराज से अयोध्या तक मौसम
आज 24 फरवरी को प्रदेश के जिन इलाको में मौसम एकदम साफ रहेगा। उनमे- झांसी, प्रयागराज (pryagraj Ka Mausam) , प्रतापगढ़, अयोध्या, गाजियाबाद , ललितपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ,बरेली, रामपुर, मिर्जापुर, इटावा, वाराणसी, अमेठी, रायबरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अयोध्या, श्रावस्ती, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बस्ती, गोरखपुर, सोनभद्र, कन्नौज, मैनपुरी, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़, बलरामपुर , महराजगंज, देवरिया, बलिया और आस पास के जिलों का नाम शामिल है। आईएमडी ने अपडेट जारी किया है कि सभी जिलो में अधिकतम तापमान (UP Ka Temprature) 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
पूर्वी यूपी में छाएगा घना कोहरा
मौसम विभाग (IMD Weather Updates) का कहना है कि आगामी दिनों में प्रदेश में सूरज अब कहर बरपाने वाला है। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के कई जिलों में मध्यम कोहरे (fog in eastern UP) को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में आसमान साफ रहने वाला है, जिससे तापमान में इजाफा होगा।
प्रदेश में इस हफ्ते मौसम पूरी तरह शुष्क (UP dry Weather ) रहने वाला है। हालांकि अभी कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश को प्रभावित नहीं कर रहा है, जिससे साफ आसमान का सिलसिला जारी रहेगा।