UP Weather : यूपी में होली तक बढ़ेगी गर्मी की मार, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Weather : यूपी में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। यहां पर लगातार बढ़ते तापमान से गर्मी जोर पकड़ रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी (UP Weather  Forecast)  में होली तक गर्मी का असर बढ़ने वाला है। खबर में जानिए की आगामी दिनों में प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है।
 

HR Breaking News (UP Weather) यूपी में फरवरी महीने में आखिर में ही खूब गर्मी सताने लगी है। अभी होली भी नहीं आई है, लेकिन अभी से ही प्रदेश  (UP Weather  Updates) में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। अब प्रदेश में दिन की तपिश के चलते धूप चुभने लगी है। हालांकि अभी भी सुबह-शाम हल्की सर्दी बनी हुई है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। 

 

अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग का कहना है कि ला-नीना के कमजोर पड़ने से फरवरी में ही तेज धूप निकल रही है और तापमान में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आईएमडी के अनुसार इस बार होली तक ही चुभने वाली गर्मी पड़नी शुरू हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आज 27  फरवरी को प्रदेश (UP Ka  Mausam) का मौसम साफ रहेगा और अगले 7 दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों इलाको में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

 

यूपी के मौसम का हाल 


इस दौरान आईएडी ने बारिश (ImD Rain Alert) को लेकर कोई अलर्ट जारी  नहीं किया गया है। इस दौरान मौसम साफ रहने के चलते तेज धूप खिली रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का एहसास बना रहेगा। आईएमडी के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हो सकता है। इस सप्ताह दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक इजाफा हो सकता है। यह सामान्य से काफी ज्यादा बना रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी हो सकती है। यह भी सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड किया जाएगा।

 

कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम 


वहीं, राजधानी लखनऊ में भी मौसम (Weather in Lucknow) साफ रह सकता है और दिन में धूप भी खिली रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। बीते दिनों लखनऊ में अधिकतम पारा 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान (UP Ka Temprature)  14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बीते दिनों हमीरपुर जिला सबसे गर्म रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, जिला अयोध्या में सबसे ज्यादा ठंड रिकॉर्ड की गई है। यहां का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा है,  जिसके बाद नजीबाबाद और कानपुर नगर में 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।