UP ka Mausam : उत्तर प्रदेश में बदल रहा है मौसम, जानें भविष्य में कैसा रहेगा प्रदेश का वातावरण
UP ka Mausam : उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम करवट ले रहा है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार धूप निकली रही है, जिसके चलते तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में अभी से प्रदेशवासियों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच आईएमडी के ओर से जारी लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार प्रदेश में अभी तापमान में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।
HR Breaking News (weather alert) बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश में मौसम साफ व शुष्क बना हुआ है। हालांकि रात व अल सुबह लोगों को हल्की ठंड अभी भी महसूस हो रही है। इसके बावजूद इस दौरान यहां के तापमान में भी लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। चलिए जानते हैं कि आगामी समय में उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है।
भारत मौसम विभाग (Indian Metrological Department) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आगामी 7 दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान विभाग की ओर से यहां पर बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई गई है। फिलहाल प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्रों में मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है।
प्रदेश में आगामी दिनों के मौसम (weather alert today) की बात करें तो यहां पर दिन के समय तेज धूप लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। ऐसे में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिल सकती है। ऐसे में प्रदेश का यह तापमान सामान्य से काफी ज्यादा है।
प्रदेश के मौसम पर नजर डालें तो आगामी समय में यहां बारिश (barish ka alert) होने के कोई हालात नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं, इस दौरान उत्तर प्रदेश के मेरठ, कानपुर, आगरा, लखनऊ, मथुरा, अमेठी, आजमगढ़, अमरोहा, बागपत, बहराइच, अलीगढ़, इटावा, मैनपुरी, बलिया, बलरामपुर जैसे इलाके में तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर चुका है।
अयोध्या में न्यूनतम तापमान सबसे कम
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के तापमान की बात करें तो इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या का दर्ज किया गया है। वहीं, आज राजधानी लखनऊ में भी आसमान साफ रहने वाला है। आज 27 फरवरी को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभाना है। साथ ही इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
बीते दिन के तापमान की बात करें तो 26 फरवरी को लखनऊ में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। साथ ही बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म क्षेत्र हमीरपुर रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, इस दौरान प्रदेश का सबसे ठंडा जिला अयोध्या रहा है। इस दौरान अयोध्या का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।