UP Weather Today : अगले 24 घंटों तक झमाझम बरसेंगे बादल, बारिश और ठंडी हवाएं करेंगी परेशान
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम का हाल बदलता नजर आ रहा है। अब एक बार फिर से यहां पर झमाझम बारिश की शुरुआत होने वाला है। आने वाले 24 घंटों तक मूसलाधार बारिश (IMD Rain alert) होने की संभावना है। इसके अलावा ठंडी हवाएं भी लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (UP Ka Mausam) आने वाले समय में मौसम लगातार बदलता नजर आ रहा है। अब यहां पर एक बार फिर से मौसम का हाल बदल गया है। बता दें कि यहां पर झमाझम बारिश (Rain in UP) होने की संभावना लगाई जा रही है। अगले 24 घंटों में बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अक्टूबर के पहले सप्ताह के अंत में भी मौसम (UP Weather) की अनिश्चिता बनती नजर आ रही है। हालांकि प्रदेश से मानसून की विदाई दर्ज की जा रही है। फिलहाल पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बारिश होने की वजह से जनजीवन प्रभावित होता दिख रहा है। बादल और बारिश (Rain in UP) की वजह से दिन का तापमान जहां 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तक है तो सुबह और शाम का तापमान 22 से 26 तक पहुंच सकता है। इसकी वजह से हल्की सर्दी का एहसास भी हो रहा है।
लखनऊ समेत बाकी शहरों के मौसम का हाल
सोमवार सुबह से ही लखनऊ, नोएडा, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना लगाई जा रही है। यहां पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान (Aaj Ka Mausam) 24 डिग्री तक रहने की संभावना है। बीते दिन हवा 15-30 किमी प्रति घंटा रही, जोकि उमस को और भी ज्यादा बढ़ा रही है। पूर्वी यूपी में वाराणसी, भदोही और बलिया में कल रात से हल्की बारिश दर्ज की जा रही है।
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चली तेज हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक 6 अक्टूबर की शाम से 7 अक्टूबर की सुबह तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली-NCR, हरियाणा और पश्चिमी UP (UP Weather Update) के सीमावर्ती इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा, जहां अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है।
बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक वाराणसी, भदोही, बलिया, आजमगढ़, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, बांदा, अयोध्या, बहराइच में भारी बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। वेस्ट यूपी के 47 जिलों में हल्की बारिश (Rain Alert) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। राज्य के 80 प्रतिशत हिस्सों में बारिश के छिटपुट प्रभाव रहेंगे, हालांकि कहीं भी बाढ़ या जलभराव जैसी स्थिति नहीं बन रही है।