UP Weather Update : यूपी के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, इन जिलों में होगी बरसात

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। यहां पर अब मौसम एक बार फिर से रुख बदलेगा। इसके साथ ही में यहां पर बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं किन जिलों में बारिश होगी। 

 

HR Breaking News - (Weather Update) लगातार बदल रहे मौसम का प्रभाव अब यूपी में भी देखने को मिल रहा है। यूपी में अब बारिश होने के आसार लगाये जा रहे हैं। यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद जैसे जिलों में लोगों को गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। हालांकि कुछ जिलों में बारिश भी होने की संभावना लगाई जा रही है। खबर के माध्यम से जानिये यूपी के मौसम के बारे में।

 


फरवरी में ही होने लगा गर्मी का अहसास-


 
उत्‍तर प्रदेश (UP ka Mausam) की राजधानी लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद जैसे जिलों में फरवरी के महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। दोपहर के समय बाहर निकलने में लोगों के को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार इस साल ला-नीना के कमजोर पड़ने से सर्दी का असर जल्दी कम हुआ और गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। इसी की वजह से फरवरी में ही तेज धूप, गर्मी और ऊंचे तापमान का अहसास हो गया है।


 


आज यूपी के मौसम का हाल-

 

आज प्रदेश में मौसम (Aaj ka Mausam) साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।  अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। न्‍यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच रहेगा। मौसम विभाग की ओर से बारिश की कोई उम्मीद नहीं लगाई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी एनसीआर में 27 और 28 फरवरी को हल्‍की धुंध छाई रहने की संभावना है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी के और सख्त होने की संभावना जताई है।

इस जिलों में सबसे ठंडा रहा मौसम-

मौसम विभाग (IMD Mausam Update) का मानना है कि अगले चार दिनों में बुंदेलखंड और दक्षिणी हिस्‍सों समेत ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्‍तरी दर्ज की जा सकती है। न्‍यूनतम तापमान में भी 2 से चार डिग्री तक बढ़ोत्‍तरी दर्ज की जा सकती है। नोएडा और गाजियाबाद में धूप तीखी हो गई है। मौसम विभाग (Latest Update) के मुताबिक होली से पहले नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। हमीरपुर सबसे गर्म और अयोध्या सबसे ठंडा दर्ज किया गया है।

कानपुर में दिखा तेज धूप का प्रभाव-

इसके अलावा कानपुर, मेरठ, आगरा, अलीगढ, मैनपुरी, मथुरा, इटावा, अमेठी, आजमगढ़, अमरोहा, बागपत, बहराइच, बलिया और बलरामपुर में आज तापमान बढ़ने की वजह से गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। इसके अलावा अन्‍य जिलों में भी तेज धूप का असर देखने को मिलेगा।

नोएडा और गाजियाबाद में दिखी तेज धूप-

दिल्ली से सटे नोएडा (Noida weather) में भी अब तापमान धीरे धीरे बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। तापमान बढ़ने के साथ यहां धूप की तल्खी भी लोगों को सताने लगी है। वहीं दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाके अब 'येलो जोन' में पहुंच गए हैं। यहां हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है।  27 फरवरी को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री तथा 28 फरवरी को अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना लगाई जा रही है।

होली से पहले एक्टिव हो जाएगा पश्चिमी विक्षोभ-

मौसम विभाग (Aaj ka mausam) के मुताबिक बतायाहोली से पहले एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है। उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज की जाएगी।