UP Wheat Price : यूपी में फिर उछला गेहूं का भाव, इस रेट में हो रही बिक्री

gehu ka bhav 31 july 2025 : उत्तर प्रदेश प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य है। यहां पर गेहूं का भाव कई दिनों से सुस्त चाल पर चल रहा था। अब उत्तर प्रदेश में गेहूं के भाव में फिर से उछाल आया है। गेहूं का भाव (Wheat price in UP) बढ़ने से किसानों की मौज हो गई है। आइये जानते हैं अब उत्तर प्रदेश में किस रेट में प्रति क्विंटल गेहूं की बिक्री हो रही है। 

 

HR Breaking News : (wheat rate hike) पिछले दिनों से उत्तर प्रदेश में गेहूं के भाव पर ब्रेक लगा हुआ था। अब उत्तर प्रदेश में गेहूं के भाव (Wheat rate today) में फिर से तेजी लौटी है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। अब उनको हाई रेट पर गेहूं बेचने का मौका मिल रहा है, इस कारण किसानों का मुनाफा भी बढ़ा है। अब प्रदेश की सभी मंडियों (mandi bhav today) में गेहूं का भाव एमएसपी से ऊपर चल रहा है। 

प्रति क्विंटल गेहूं के इतने हुए दाम-


उत्तर प्रदेश में अब अधिकतर मंडियों में गेहूं का अधिकतम भाव (Wheat price hike) 2700 रुपये से ऊपर है। कुछ मंडियों में तो रेट 2950 रुपये क्विंटल तक भी हो गया है। गेहूं के न्यूनतम रेट में भी बढ़ौतरी हुई है। राज्य की अलग अलग मंडियों में गेहूं के दाम (UP Wheat rate) कुछ इस तरह से हैं-


उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव-


मंडी        न्‍यूनतम     अधिकतम 
अकबरपुर     2410        2850    
पुखरायां     2415        2940    
फैजाबाद     2380        2895    
हरगांव     2410        2760    
आनंदनगर     2420        2740    
बंथरा         2534        2884    
सहारनपुर     2440        2950    
मोहम्मदी     2120        2775    
विल्थारारोड     2630        2800    
अलीगढ़     2450        2820    
घिरौर     2440        2875    
बछरावां     2430        2975    
मोहम्मदाबाद 2425    2995    
बरौत         2410        2700    
मोठ         2520        2900    


नोट - गेहूं का भाव रुपये प्रति क्विंटल में है।


अभी और बढ़ेंगे गेहूं के दाम-


गेहूं के भाव (Wheat price in UP) में अभी और गिरावट आने की संभावना एक्सपर्ट्स की ओर से जताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि आगे दो माह बाद त्योहारी सीजन में फिर से गेहूं के भाव (Wheat rate update) में तेजी देखने को मिलेगी। तब रेट और ज्यादा हाई होंगे, अक्टूबर नवंबर में ब्याह शादी के सीजन में भी गेहूं के दाम (gehu ki kimat) बढ़ सकते हैं।