Weather Alert : आने वाले 48 घंटे मौसम के लिहाज से अहम, 99 शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

Weather Alert : देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है और आने वाले 48 घंटे काफी अहम माने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने 99 शहरों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में बादल, बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलेगी-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Aaj Ka Mausam) देशभर में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। आज दिल्ली, यूपी से लेकर बिहार तक कई इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance in hilly areas) के सक्रिय होने से 21 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम।

दिल्ली में आज बारिश की संभावना-

दिल्ली (delhi weather update) में अगले 48 घंटों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार 18-19 मार्च के दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। बादलों के कारण मौसम सुहावना रहेगा और तापमान में गिरावट आएगी। आज न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल-

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (up ka mausam) में भी मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बागपत, हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, कासगंज, एटा और फिरोजाबाद समेत करीब 20 जिलों में अलर्ट है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और पश्चिमी विक्षोभ का असर भी नजर आएगा।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर का नाम - न्यूनतम तापमान - अधिकतम तापमान

दिल्ली - 16°C - 31°C

मुंबई - 24°C - 28°C

चंडीगढ़ - 14°C - 27°C

कोलकाता - 23°C - 33°C

चेन्नई - 26°C - 31°C

बेंगलुरु - 19°C - 33°C

हैदराबाद - 21°C - 33°C

पटना - 21°C - 34°C

लखनऊ - 19°C - 33°C

भोपाल - 21°C - 34°C

जयपुर - 18°C - 32°C

देहरादून - 11°C - 22°C

शिमला - 7°C - 17°C

कश्मीर - 2°C - 8°C

बिहार में भी मिलेगी गर्मी से राहत-

बिहार (Bihar weather update) में बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों में बारिश जारी रहने की संभावना है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 20-22 मार्च के बीच पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, ईस्ट चंपारण, वेस्ट चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, अररिया, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, भागलपुर, खगड़िया, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा और जमुई में गरज चमक के साथ बरसात हो सकती है।

राजस्थान में आज से नए पश्चिमी विक्षोभ का असर-

राजस्थान (rajasthan ka mausam) के लोगों के लिए राहत भरी खबर है, आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 18 से 21 मार्च तक देखने को मिलेगा। जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट-

पहाड़ी इलाकों में भी नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (New western disturbance active) हो गया है, जिससे मौसम बदल गया है। आज मसूरी, देहरादून, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई जगहों पर बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ेगी, इसलिए उत्तराखंड जाने वाले लोग गर्म कपड़े साथ लेकर जरूर जाएं।

पंजाब से हिमाचल प्रदेश के मौसम का अपडेट-

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pardesh weather Update) के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी (Rain & Snowfall) का दौर जारी रहने की संभावना है। 18 मार्च को कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है, इसलिए लोगों और पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं पंजाब और हरियाणा (haryana ka mausam) में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों में हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।