{"vars":{"id": "93802:4123"}}

9 और 10 अक्टूबर का मौसम, बारिश आंधी तूफान का अलर्ट

9 और 10 अक्टूबर का मौसम : देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम के हालात विभिन्न दिखाई दे रहे हैं क्योंकि कई इलाकों से मानसून ने वापसी ले ली है और कई जगहों पर अभी भी बरसात ने अफरा तफरी मचा रखी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 9 और 10 अक्टूबर के मौसम को लेकर भी नई भविष्यवाणी जारी कर दी गई है। आईएमडी के अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि 9 और 10 अक्टूबर को अधिकतर इलाकों में बरसात के साथ आंधी तूफान आने की संभावना है। यह अलर्ट जारी करते हुए विभाग के अधिकारियों की तरफ से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। चलिए जान लेते हैं 9 और 10 अक्टूबर के मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी।
 

HR Breaking News (9 और 10 अक्टूबर 2026 का मौसम) पिछले काफी दिनों से लगातार बरसात के बाद देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम एक बार खुल गया है, इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की तरफ से एक नई भविष्यवाणी जारी कर दी गई है तथा 9 और 10 अक्टूबर (9 aur 10 october 2026 ka mausam) के लिए देश के ज्यादातर इलाकों में बरसात आंधी और तूफान से जुड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है। आईएमडी के इस नए अपडेट के मुताबिक भारत देश में अब मौसम का मिजाज (Latest weather updates) बदलने वाला है। चलिए जान लेते हैं देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश बिहार तथा राजस्थान समेत देश के प्रमुख राज्यों में 9 और 10 अक्टूबर को मौसम कैसा रहने वाला है।


दिल्ली एनसीआर के मौसम का अपडेट  (Weather update for Delhi-NCR)


देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास लगती इलाके एनसीआर (Weather update) में 9 अक्टूबर को बरसात होने की कोई संभावना नहीं बताई गई है। आईएमडी की तरफ से अपडेट जारी करते हुए कहा गया है की राजधानी दिल्ली में 9 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है लेकिन दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बरसात होने की कोई संभावना नहीं है और अगले 7 दिन तक देश की राजधानी दिल्ली में मौसम साफ ही रह सकता है।


उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बरसात का अलर्ट  (UP Weather News)


आईएमडी के वैज्ञानिकों की तरफ से उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर भी नई भविष्यवाणी जारी की गई है तथा बताया गया है कि 9 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश का मौसम काफी ज्यादा खराब रह सकता है। 9 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में काफी तेज बरसात और आंधी देखने को मिल सकती है। आईएमडी की तरफ से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, रायबरेली, बस्ती, मिर्जापुर, प्रयागराज, गाजीपुर, मेरठ, सुल्तानपुर, कानपुर, सहारनपुर, रामपुर, सीतापुर, फतेहपुर, आगरा, फतेहपुर और गाजियाबाद में बरसात और तेज आंधी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।


बिहार के मौसम का अपडेट (Bihar weather news)


उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी 9 अक्टूबर को मौसम काफी ज्यादा खराब रहने की संभावना है मौसम विभाग की तरफ से बिहार के 70% इलाकों में तेज बरसात के साथ आंधी आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की तरफ से बिहार के लखीसराय, गया, मुंगेर, रोहतास, पूर्णिया, बक्सर, भागलपुर, दरभंगा, जहानाबाद, बेगूसराय, सहरसा, शेखबुरा और मधुबनी में तेज बरसात और आंधी से जुड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है।


तापमान कैसा रहेगा? (kal ka mausam)


9 अक्टूबर को मुंबई में सबसे अधिक तापमान 36°C रहने की संभावना है। जयपुर में 35°C, भोपाल में 33°C और चेन्नई में 32°C तापमान रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 31°C रहेगा। वहीं, नैनीताल में सबसे कम तापमान 13°C और शिमला में 12°C रहेगा। रांची में न्यूनतम तापमान 19°C, भोपाल में 21°C और दिल्ली, लखनऊ तथा पटना में 22°C रहने की संभावना है।


पहाड़ों में बिगड़ सकता है मौसम


अगर आप 9 अक्टूबर को पहाड़ों की तरफ घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें। पहाड़ी इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। उत्तराखंड और हिमाचल (Weather in Uttarakhand and Himachal) प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। ऐसे में सफर के दौरान सावधानी बरतना जरूरी होगा।


उत्तराखंड की बात करें तो ऋषिकेश, नैनीताल, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, हरिद्वार और चंपावत समेत कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। कुछ जगहों पर आंधी के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। अचानक होने वाली बारिश की वजह से पहाड़ी रास्तों पर सफर मुश्किल हो सकता है, इसलिए वाहन चालकों को खास सावधानी रखनी होगी।


उधर हिमाचल प्रदेश में भी बारिश (Weather in Himachal Pradesh) का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मंडी, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर और धर्मशाला में तेज बारिश की संभावना है। बारिश के साथ इन इलाकों में तापमान नीचे जा सकता है, जिससे ठंड का असर भी बढ़ेगा।


कुल मिलाकर, कल पहाड़ों का मौसम सुहावना होने के साथ-साथ थोड़ा चुनौतीपूर्ण भी रह सकता है। अगर यात्रा जरूरी है तो रेनकोट, गर्म कपड़े और जरूरी सामान साथ रखें। साथ ही पहाड़ी रास्तों पर मौसम बिगड़ने की स्थिति में जल्दबाजी करने से बचें।


9-10 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश का अलर्ट


9 और 10 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में मौसम (kal kaisa rahega mausam) बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल और ओडिशा के साथ-साथ पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश (weather news) का असर देखने को मिल सकता है। दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश और केरल में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यानी 9-10 अक्टूबर के दौरान देश के कई राज्यों में मौसम करवट ले सकता है और लोगों को बारिश के चलते सावधानी बरतने की जरूरत होगी।