Weather Forecast : आंधी तूफान और बारिश के लिए हो जाओ तैयार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Aaj ka Mausam : देश भर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि अब मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले कुछ ही घंटे में आंधी तूफान और बारिश होगी। इसकी वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से आपके राज्य के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आईए जानते हैं इस बारे में।
HR Beaking News - (Weather Update)। देश में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम का हाल बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अब आंधी तूफान और बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों के मौसम की बात करें तो यहां पर बर्फबारी होने की संभावना है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा।
अगले 24 घंटों में बदलेगा मौसम-
देश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम (Weather Update) का मिजाज बदलने की उम्मीद लगाई जा रही है। IMD के मुताबिक सात राज्यों में बारिश और तेज हवाएं लोगो की परेशानी को बढ़ाने वाली है। इस बदलाव की वजह से कई इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की राय दी गई है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट-
मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक 25 और 26 फरवरी के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की उम्मीद लगाई जा रही है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, खासतौर पर पूर्वी मध्य प्रदेश (MP Mausam Update), छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा और तेलंगाना में। 27 और 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आसार जताएं जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मौसम का ऐसा रहेगा हाल-
दिल्ली में 25 फरवरी को मौसम (Delhi ka Mausam) साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है और बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना लगाई जा रही है। सुबह हल्की हवाएं चलेंगी और दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास होगा। उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) में 25 फरवरी को मौसम सामान्य रहेगा और बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर और बरेली में सुबह हल्की ठंड बढ़ सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है।
बिहार-झारखंड में नहीं है मौसम बदलने की संभावना-
बिहार में भी 25 फरवरी को मौसम (Bihar Ka Mausam) में बड़े बदलाव की संभावना नहीं लगाई जा रही है। पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सिवान, समस्तीपुर और दरभंगा में तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की उम्मीद है। झारखंड में कई जिलों में सुबह कुहासा और हल्के बादल छाए रहेंगे। गुमला, बोकारो, धनबाद, रांची, रामगढ़ और खूंटी में देर शाम तक बारिश होने की संभावना है।
पहाड़ी इलाकों में मौसम का अपडेट-
उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) के नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल में 26 और 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की अलर्ट जारी किया है। देहरादून में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री तक रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के मनाली, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन में भी 26 और 27 फरवरी को बारिश-बर्फबारी की उम्मीद लगाई जा रही है। मनाली में अधिकतम तापमान 0 डिग्री और न्यूनतम माइनस 10 डिग्री तक जा सकता है। जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिनों तक मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना कम जताई जा रही है। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश के मौसम का अपडेट-
राजस्थान (Rajastha Mausam Update) में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव कम होने की वजह से बारिश की उम्मीद कम लगाई जा रही है। हालांकि जयपुर, उदयपुर, भरतपुर और कोटा में बादल छाए रह सकते हैं। जयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश के सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, खरगोन, धार, भिंड, मुरैना और शिवपुरी में हल्की बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। भोपाल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री तक रहने की संभावना है।