2 October 2026 ka Mausam : दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब समेत 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट
2 October 2026 ka Mausam : मौसम विभाग ने हाल ही में देश के 22 राज्यों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। कल दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार समेत दो दर्जन राज्यों में तेज हवा के साथ जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान 65 km प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है। विभाग ने खराब मौसम के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं कहां कहां तूफानी बारिश होगी।
HR Breaking News - देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है, जबकी कुछ राज्यों में मानसून अंतिम चक्र में और इस बीच एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, पंजाब (Punjab Mausam), हरियाणा, यूपी, बिहार समेत 22 राज्यों में गरज चमक और तेज तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होगी। इस दौरान 60 से 65 km प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने का अनुमान है।
पहाड़ी राज्यों में भी आफत की बारिश होने की संभावना है। यहां कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड होने का अनुमान है। अगर पहाड़ी राज्य में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो पहले मौसम विभाग (Weather Update) का अपडेट जरूर चेक कर लें। मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक, ओडिशा, सिक्किम, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और आंध्र प्रदेश में तूफानी हवा लोगों की मुसीबत बढ़ा सकती है। IMD के अनुसान चार से ज्यादा राज्यों में बर्फबारी हो सकती है। पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के आस-पास तेज आंधी के चलने से पूर्वी राज्यों में असर देखने को मिलेगा। अगले 12 घंटों तक इसका प्रभाव बना रह सकता है।
पंजाब में कल होगी भारी बारिश
मौसम विभाग (kal ka mausam) ने कल यानी 2 अक्टूबर को पंजाब के चंडीगढ़, जालंधर, पठानकोट, बरनाला, अमृतसर, पटियाला, गुरदासपुर और लुधियाना में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
राजस्थान में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
राजस्थान (Rajastha Mausam) के बारां, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, भिलवाड़ा, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, जयपुर, अजमेर और उदयपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में कल अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
दिल्ली में कल होगी तूफानी बारिश -
2 अक्टूबर को दिल्ली (delhi mausam update) में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 15 से 20 km प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
यूपी में कल बारिश-आंधी
यूपी (UP Mausam Update) के बहराइच, गोंडा, कानपुर, हरदोई, मेरठ, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, खीरी, श्रावस्ती, उन्नाव, कन्नौज, सीतापुर, फर्रुखाबबाद, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, रामपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है। हीं, इस दौरान लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में 2 अक्टूबर को बदलेगा मौसम
बिहार (Bihar me Barish) के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर और कटिहार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश में कल बारिश-आंधी का अलर्ट
IMD ने 2 अक्टूबर को मध्य प्रदेश (MP Ka Mausam) के भोपाल, इंदौर, खांडवा, देवास, होशंगाबाद, गुना, मुरैना, अशोक नगर, नीमच, उमरिया, छिंदवाड़ा, कटनी और पन्ना में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 km प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, भोपाल में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
हिमाचल में 2 अक्टूबर को बारिश-तूफान की चेतावनी
हिमाचल के लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर और सिरमौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, मनाली में कल अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में कल भारी बारिश-आंधी की संभावना
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir Mausam) के रामबन, कठुआ, रामबन, डोडा, राजौरी, अनंतनाग, बारामूला, पुंछ, सांबा और कठुआ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है। वहीं, श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
झारखंड में कल होगी तेज बारिश -
2-3 अक्टूबर को झारखंड (Jharkhand Weather) के रांची, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, बोकारो, हजारीबाग, पलामू और जमशेदपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 km प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, रांची में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
उत्तराखंड में कल बारिश के साथ आंधी का अलर्ट
उत्तराखंड (Uttarakhand ka Mausam) के चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और नैनीताल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 km प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
पश्चिम बंगाल में कल कैसा रहेगा मौसम -
पश्चिम बंगाल के कोलकाता (Kolkata Mausam), अलीपुरद्वार, नादिया, हावड़ा, दार्जिलिंग, नादिया, बीरभूम और कूचबिहार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कोलकाता में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तर जाएगा।