11 नवंबर का मौसम : अगले 24 से 48 घंटो में इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट जारी
HR Breaking News (Weather Updates) नवंबर माह की शुरुआत से ही मौसम में काफी फेरबदल देखने को मिल रहा हैं, लेकिन बारिश (Weather Updates) का सिलसिला अभी थमा नहीं है। देश के कई इलाकों में मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी ने अगले 24 से 48 घंटो में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए आगामी दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।
आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आज असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तमिलनाडु में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
12 नवंबर को मौसम का हाल
आगामी 24 घंटे की बात करें तो कल 12 नवंबर को दो ही राज्यों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट (Yellow alert for rain on November 12) जारी किया गया है, जिसमें जम्मू कश्मीर और तमिलनाडु का नाम शामिल है। बाकी अन्य राज्य में मौसम एकदम सामान्य रहने वाला है।
जम्मू कश्मीर में आंधी तूफान के साथ होगी बारिश
13 नवंबर को सिर्फ जम्मू कश्मीर में ही आंधी तूफान के साथ भारी बारिश (Rain on November 13) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इस दौरान अन्य राज्यों में भी तेज झौंकेदार हवाएं चल सकती है, लेकिन बारिश के आसार बेहद कम है।
14 नवंबर को कहां बरसेंगे मेघा
आईएमडी के पूर्वानुमानअनुसार 14 नवंबर को जम्मू कश्मीर में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश (lightning in Jammu and Kashmir) की संभावना जताई गई है। हालांकि इस दौरान अन्य राज्यों में आसमान साफ रहने की संभावना है और सुबह शाम की हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है।
15 नवंबर को केरल में बारिश
15 नवंबर को केरल में बारिश (Rain on November 15) के आसार जताए गए हैं। बाकी अन्य राज्य में मौसम एकदम साफ रहने की जानकारी दी गई है