{"vars":{"id": "93802:4123"}}

1 October 2026 का मौसम, 5 स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का येलो अलर्ट

1 October ka Mausam : मानसून का दौर समाप्त होने वाला है। आईएमडी की और सूचना के अनुसार 30 सितंबर को मानसूनी की वापसी हो जाएगी। मानसून जाने के बाद भी वर्षा का दौर देश के कई राज्यों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की और से 1 अक्टूबर को 5 स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगे खबर में जानेंगे कि 29 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक का मौसम कैसा रहने वाला है देशभर में। 
 

HR Breaking News (1 October ka mausam) : मानसून की विदाई होन के बाद भी मौसम (kal ka mausam) में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आईएमडी के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय हो रहा है। जिससे दोबारा बारिश का दौर शुरू हो गया है। अब यूपी में भार बारिश होने के आसार बनते नहीं दिखाई दे रहे। वहीं पिछले कई दिनों से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड (Uttarakhand ka Mausam), पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बरसात देखने को मिली है। इस दौरान देश के कई  राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। हरियाणा, राजस्थान जैसे प्रदेश में बरसात के बाद तापमान अधिक गिरावट हुई है। जिसके कारण रात ठंडी होने लगी और सुबह भी हल्की धुंध छाने लगी है। 

29 सितंबर को जानिए कैसा रहेगा मौसम (29 September ka Mausam)

मौसम विभाग की और से पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में  29 सितंबर को तेज आंधी के साथ भारी-भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की और से कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना भी बताई गई है। 30 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम (Sikkim ka Mausam) में तेज बरसात होगी। बिहार (Bihar mausam update) में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच तेज तूफानी हवाओं के साथ जमकर बादल बरसेंगे। खराब वेदर के चलते यहां मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

30 सितंबर का मौसम  जानिए कैसा रहेगा (30 September ka Mausam)

आईएमडी (IMD Weather) ने 30 सितंबर के लिए असम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम में येलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी राज्यों में इस दिन गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

1 अक्टूबर का मौसम जानिए कैसा रहेगा (1 October ka Mausam)

मौसम विभाग (IMD Weather update) की और से 1 अक्टूबर को देश के 5 स्थानों पर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रायलसीमा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी इन 5 स्थानों पर भारी बारिश होगी। साथ ही इस दौरान तेज हवाएं चलती रहेगी। खराब वेदर के चलते यहां मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।


 2 अक्टूबर को जानिए कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के (2 October ka Mausam) जारी अलर्ट के अनुसार 2 अक्टूबर को 6 स्थानों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अरूणाचल प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी इन 5 स्थानों पर भारी बारिश होगी। विभाग की और से बताया गया कि तेज तूफानी हवाओं के साथ जमकर बादल बरसेंगे। कही-कहीं बिजली गिरने की संभावना भी है। 

3 अक्टूबर को जानिए कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी की और से जारी अलर्ट के अनुसार 3 अक्टूबर को रायलसीमा,केरल, आंध्र प्रदेश,अरूणाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन स्थानों पर भारी वर्षा के साथ तेज गति से हवाएं भी चलेगी।  वहीं 4 अक्टूबर को अरूणाचन प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कई स्थानों पर हल्कि बारिश देखने को मिल सकती है।