{"vars":{"id": "93802:4123"}}

 22 october kal ka mausam : 10 घंटे में मूसलाधार बारिश, 75 की स्पीड से आएगी आंधी, अलर्ट जारी 

22 october kal ka mausam : देशभर में मौसम बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कल यानी 22 अक्टूबर 2026 को देश के 1 दर्जन से ज्यादा राज्यों में मेघ गर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक केरल, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु समेत इन राज्यों में बारिश होगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं - 

 

HR Breaking News - मानसून जा चुका है लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। कई जगहों पर बारिश रूक गई है और ठंड ने दस्तक दे दी है। लेकिन कुछ राज्यों में अभी भी बादल छाए हुए हैं और आने वाले दिनों में जोरदार बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम बदलने वाला है।


IMD के मुताबिक बांग्लादेश के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। ये आगे चलकर पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश (barish kab Hogi) करवाएगा। वहीं, थाईलैंड की खाड़ी और उससे सटे म्यांमार के ऊपरी और निचले वायुमंडल में भी चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। ये आज रात तक अंडमान सागर पहुंच जाएगा। इसके बाद उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ेगा।

मौसम विभाग (Rain Alert) ने देश के 15 राज्यों में 22 अक्टूबर को तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में अधिकतम 75 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। तमिलनाडु के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण कल तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में बहुत तेज बारिश होगी। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान (rajasthan mausam) और उसके आसपास निचले वायुमंडलीय स्तर पर 'अपर एयर साइक्लोनिक' सर्कुलेशन बना हुआ है जो मूसलाधार बरसात करवा सकता है। 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - 


22 अक्टूबर को दिल्ली (Delhi Mausam) के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। दिन में तेज धूप पड़ेगी। रात में पारा लुढ़केगा। उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज आंधी चलेगी। स्पीड 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। दिल्ली में कल यानी 22 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। प्रदूषण अब तेजी से बढ़ेगा।

उत्तर प्रदेश में कल बारिश की चेतावनी


मौसम विभाग ने यूपी (UP ka Mausam) के हमीरपुर, गाजियाबाद, देवरिया, मेरठ, आजमगढ़, आगरा, बिजनौर, मथुरा, अलीगढ़, हरदोई,महाराजगंज, श्रावस्ती, सहारनपुर, कानपुर, कुशीनगर और गोरखपुर में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, लखनऊ में 22 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

बिहार में कल बदलेगा मौसम

22 अक्टूबर को बिहार (Bihar Me Barish) के गया, भोजपुर, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, दरभंगा, मुंगेर, समस्तीपुर, अररिया, मधुबनी, बेगूसराय, बक्सर और गोपालगंज में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं चलेगी, जिनकी रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में कल आंधी-तूफान का अलर्ट (MP ka Weather)


मौसम विभाग (kal ka Mausam) के मुताबिक मध्य प्रदेश के सीहोर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, बैतूल, हरदा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, बुरहानपुर, खंडवा, धार, इंदौर, शाजापुर, आगर, शिवपुरी, गुना, उज्जैन, देवास, अशोकनगर और दतिया में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होगी। बिजली कड़कने का अलर्ट है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कल भोपाल में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


राजस्थान में कल तेज हवाओं के साथ होगी बारिश - 


राजस्थान (Rajastha weather) के बांसवाड़ा, कोटा, झुंझूनू, उदयपुर, अजमेर, झालावाड़, पाली, जैसलमेर, सीकर, नागौर, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर और जालौर में हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में 22 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

तमिलनाडु के 7 जिलों में भीषण बारिश


मौसम विभाग (Mausam Update) ने तमिलनाडु के सात जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, नागपट्टिनम, पुदुक्कोट्टई, मयिलादुथुराई, तंजावुर, तिरुवरुर, कुड्डालोर और विल्लुपुरम में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। 65 की रफ्तार से हवा चलेगी। चेन्नई में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।