Weather Today : मौसम का बदला रुख, अब गर्मी दिखाएगी तेवर, जानें लेटेस्ट अलर्ट
HR Breaking News (weather alert today) ऐसे में उत्तराखंड में महीने की शुरुआत ही बढ़ते तापमान के साथ हुई है। देहरादून में बीते दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। वहीं, अगर पिछले 10 सालों की बात करें तो मार्च महीने में प्रदेश में यह तापमान सामान्य से काफी ज्यादा अधिक व असामान्य रहा है।
इसे लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है बीते 10 साल में सिर्फ 26 मार्च 2021 को ही ऐसा हुआ है कि देहरादून में अधिकतम तापमान (Maximum temp) इतना ज्यादा रहा है। यह अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रहा है। वहीं, इसके बाद बीते दिन यानी 1 मार्च 2026 को तापमान रिकॉर्ड किया गया है वह महीने के शुरुआत के अनुसार काफी ज्यादा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बदले हुए मौसम पैटर्न और वर्तमान में जो जलवायु परिवर्तन हो रहा है उकसे चलते लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
बीते दिनों बारिश का न हो बन रही वजह
वर्तमान में जो तापमान (temperature) बना हुआ है उसके संदर्भ में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके पीछे एक वजह यह भी है कि बीते दो महीनो में उत्तराखंड में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। ऐसे में कम बारिश के चलते जमीन में नमी कम हो गई है और साथ ही दिन व रात के तापमान में भी बढ़त हो रही है।
फिलहाल उत्तराखंड में अधिकतम व न्यनूतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में तेज धूप के चलते भी लोगों को अधिक गर्मी का अहसास हो रहा है। ऐसे में यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल मार्च महीने में प्रदेश में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट वेदर अपडेट के मुताबिक उत्तराखंड (Uttarakhand weather) में आगामी 6 मार्च तक मौसम शुष्क ही बना रहने की संभावना है। साथ ही इस दौरान प्रदेश के तापमान में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। वहीं, इस दौरान तापमान में 6-7 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिल सकती है। हालांकि इस दौरान पहाड़ों पर बादल भी छाने की संभावना है। विभाग ने इस दौरान हल्की बारिश होने के भी आसार जताए हैं। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में भी लोगों को राहत मिल सकती है।
जानें पूरे प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार प्रदेश भर में आगामी दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। ऐसे में मौसम विशेषज्ञों को कहना है कि अगर आगामी दिनों में अगर बारिश नहीं होती है तो इस बार गर्मी लोगों की परेशानी काफी बढ़ा सकती है।