Mausam Update : दिल्ली में जमकर बरसेंगे बादल, जानिये यूपी से लेकर बिहार तक कैसा रहेगा मौसम

Kal ka Mausam : उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मानसून की विदाई हो चुकी है और अब ठंड ने दस्तक दे दी है। इसी बीच मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली समेत यूपी, बिहार (UP-Bihar Ka Mausam) में गरज चमक के साथ बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम -

 

HR Breaking News - (IMD Rain Alert)। देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का मिजाज अचानक बदला है। मानसून जा चुका है और बारिश का सिलसिला थम गया है। अब ठंड बढ़ने लगी है और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग (Weather update) के ताजा अपडेट के अनुसार अब एक बार फिर से बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) में अलग अलग जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। राजधानी में बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल -

चार से पांच दिन तक होगी बारिश -

मौसम विभाग (IMD weather) ने दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। यह पूर्वानुमान सही साबित हुआ, तो दिवाली तक पूरे उत्तर भारत में अचानक तापमान में भारी गिरावट आएगी और ठंड बढ़ सकती है।

दिल्ली में चलेगी ठंडी हवाएं -

दिल्ली (Delhi weather Update) में पिछले हुई जोरदार गर्मी ने गर्मी को भगा दिया है। अब कई दिनों से मौसम कूल-कूल बना हुआ है। अब सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 11 अक्टूबर तक राजधानी में आसमान साफ बना रहेगा। इस दौरान हल्की ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम -

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद आज से मौसम सूखा रहेगा। अधिकतर इलाकों में धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक यूपी (UP Weather) में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

उत्तराखंड में बर्फबारी का कहर -

उत्तराखंड में इस बार मानसूनी (Uttarakhand Rain Alert) बारिश ने कहर बरपाया है। यहां पर अति भारी बारिश हुई है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अब बारिश का सिलसिला रूक गया है लेकिन अब बर्फबारी ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है इस साल अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही भारी बर्फबारी हो रही है, जो पिछले 30 वर्षों में पहली बार देखने को मिली है। IMD ने बताया कि आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ बारिश या हल्की बौछारें हो सकती हैं।

बिहार में ठंड की शुरूआत -

मौसम विभाग के अनुसार बिहार (Bihar Ka Mausam) में बुधवार को पटना समेत कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना बन गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 10 अक्टूबर से राज्य में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड ज्यादा तेजी से बढ़ेगी। आज पश्चिम व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सारण को छोड़कर अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।