Weather Update : दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में इस दिन होगी बारिश, IMD ने बताया 4 जून कैसा रहेगा मौसम
IMD Rain Alert : राजधानी दिल्ली और हरियाणा का मौसम बदलने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए कई राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की है। आईये जानते हैं -
HR Breaking News (IMD Rain Alert)। देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ होती है और दोपहर तक तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाता है। लेकिन शाम को बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग (Mausam Update) ने जून के पहले हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। IMD ने आज दिल्ली में ताज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
दिल्ली में 4 जून तक कैसा रहेगा मौसम -
IMD के अनुसार, 2 जून से लेकर 4 जून तक दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई हैं। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को भी मिल सकती है। 1 जून को दिल्ली में आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 2 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 2 जून से लेकर 4 जून तक लगातार 3 दिन आंधी तूफान के साथ बारिश होने की आशंका है।
एनसीआर में यू टर्न लेगा मौसम -
NCR में मौसम रंग बदलने वाला है। आज गाजियाबाद और नोएडा में 1 जून से 3 जून तक तेज हवाओं के झमाझम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग (Mausam Update) ने इसके लिए 3 दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 की स्पीड से हवाएं चलेंगी। आज गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, नोएडा में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
हरियाणा में इस दिन होगी बारिश -
हरियाणा (Haryana Weather Update) में पिछले कई दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। इससे मौसम कूल कूल बना हुआ है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग (Mausam Update) ने आज हरियाणा की अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, 1 जून को फरीदाबाद और सिरसा जिले को छोड़कर बाकी सभी जिलों में झमाझम बरसात हो सकती है। इस दौरान तापमान में गिरावट आ सकती है।
4 जून तक कैसा रहेगा मौसम का हाल -
IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2 और 4 जून को हरियाणा (Haryana weather) के सभी जिलों में झमाझम बरसात शुरू होने वाली है। 2 जून को हरियाणा के सभी जिलों में 25 से 50 फीसदी तक वर्षा होने की संभाना है। वहीं, 3 जून को सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 50 से 75 फीसदी बारिश होने की आशंका है।
इसके अलावा जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश होने की 25 से 50 फीसदी तक संभावना है। बाकी अन्य जिलों में 25 फीसदी बारिश होने हो सकती है।