Weather Update : दिल्ली समेत इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Mausam Update : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग में जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली समेत कुछ अन्य राज्यों में ठंड का सिलसिला शुरू होने वाला है। वहीं कुछ राज्यों में बारिश होने की भी उम्मीद है। आईए जानते हैं मौसम की पूरी जानकारी
HR Breaking News - (Aaj Ka Mausam)। दिल्ली समय देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल बदल रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जाने करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में कई राज्यों में ठंड की शुरुआत होगी और कुछ राज्यों में बारिश भी होने की संभावना जताई जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से आपकी शहर के मौसम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आईए जानते हैं इस बारे में
उत्तर पश्चिम मानसून (Monsoon Update) की विदाई हो जाने के बाद जहां एक और सर्द हवाओं ने उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में डेरा जमाना शुरू कर दिया है वहीं दक्षिण भारत में उत्तर पूर्व मानसून की भी एंट्री हो चुकी है। इस स्थिति में मौसम विभाग (Mausam Update) में तमिलनाडु समय कई राज्यों में आने वाले सा दिन तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 7 दिन तक झमाझम बारिश होगी। इसके अलावा अरब सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की भी उम्मीद लगाई जा रही है, जो कि चक्रवात का रूप ले सकता है। यह कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए और भी मजबूत होने वाला है।
आईएमडी ने जारी येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic circulation) और उत्तर पूर्व मानसून की वजह से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्से केरल तेलंगाना और तमिलनाडु में बारिश से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा लक्ष्यदीप और पुडुचेरी पर भी इसका प्रभाव दिखेगा। मौसम विभाग (Mausam UPdate) ने सभी जगह पर बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
दक्षिणी भारत में बदलते मौसम का प्रभाव मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों पर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक आज एमपी के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश (IMD Rain Alert) होने की उम्मीद है। इसके अलावा उड़ीसा में 19, 20 अक्टूबर को बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
पहाड़ों पर बढ़ती ठंड करेगी लोगों को परेशान
मौसम विभाग (IMD Weaher) के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में 30 अक्टूबर तक बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी भी होने की उम्मीद है। खास तौर पर उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) में अगले दो दिन तक बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इसकी वजह से पहाड़ी राज्य के तापमान में भी भारी गिरावट देखी जा रही है।
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
दिल्ली (Delhi ka Mausam) समेत आसपास के क्षेत्र में हल्के कोहरे के साथ धुंध छाए रहने की उम्मीद है। आज पूरे दिन तापमान 18-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। उत्तर पश्चिम की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं गुलाबी ठंड का एहसास कर सकते हैं। इसके अलावा भारती ठंड के साथ दिल्ली की खराब हवा भी परेशानी का कारण बन सकती है।
यूपी बिहार में नहीं है बारिश की उम्मीद
उत्तर प्रदेश में 20 अक्टूबर तक मौसम (UP Weather) साफ रहेगा। इस दौरान बादलों की आवाज आई लगी रहेगी। हालांकि दिन में तेज धूप के साथ सुबह शाम गुलाबी ठंड देखी जा सकती है। खास तौर पर पश्चिमी और मध्य यूपी (UP Mausam Update) में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की उम्मीद है।
बिहार के मौसम (Bihar Ka Mausam) के बारे में बात करें तो यहां पर मौसम विभाग में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। दिवाली तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिन में तेज धूप की वजह से लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि सुबह शाम तापमान में गिरावट और सर दबाव की वजह से हल्की ठंड की भी उम्मीद है। उत्तर पश्चिम से आने वाली हवाएं राज्य में ठंड को और भी ज्यादा बढ़ा सकती है।