Weather Update : अगले 24 घंटे में इन 9 राज्यों में होगी तुफानी बारिश, IMD का अलर्ट जारी

Weather Update : मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई राज्यों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है...ऐसे में आप भी चेक कर लें कि आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहने वाला हैं-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Weather Update) देश के उत्तरी हिस्सों में ठंड से थोड़ी राहत के बीच मौसम विभाग ने अब नया अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटे के भीतर देश के 9 राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान 60 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

वहीं, पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी की चेतावनी (Heavy snowfall warning in hill states) जारी की गई है। इसके अलावा उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में कल मौसम कैसा रहेगा...

देश के 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट-

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में देश के 9 राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। प्रभावित राज्यों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब (punjab weather alert), दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। इस दौरान 40 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) के अनुसार 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं 22 जनवरी को गुजरात क्षेत्र के साथ सौराष्ट्र और कच्छ में भी तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा 25 और 26 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, जबकि 26 जनवरी को केरल और माहे में बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका जताई गई है।

“उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड-

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और मेरठ में सुबह के समय शीतलहर चलने की संभावना है। तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं हरियाणा (haryana ka mausam) के गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत में सुबह के वक्त 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में भी सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली (Delhi weather update) में भी अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है, साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 23 जनवरी की सुबह घना कोहरा छाए रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी में कल अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल-

आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश (up ka mausam) में अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से काफी भारी रह सकते हैं। राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिससे तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। कानपुर, लखनऊ, बरेली, संभल, सहारनपुर, बुलंदशहर, झांसी, रामपुर, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और नोएडा (noida weather alert) में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


 

बिहार में कैसा रहेगा मौसम-

बिहार (Bihar Weather alert) के लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। अगले 48 घंटे तक राज्य में किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है और अधिकांश शहरों में घने कोहरे से भी राहत मिलने की उम्मीद है। पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में शीतलहर का असर कम रहेगा। राजधानी पटना में कल अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


 

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम-

उत्तराखंड (uttrakhand ka mausam) में आज मध्यम से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में तेज बारिश के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नैनीताल में कल अधिकतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

शहर - अधिकतम तापमान (23 जनवरी) - न्यूनतम तापमान (23 जनवरी)

दिल्ली - 17°C - 05°C

मुंबई - 27°C - 22°C

कोलकाता - 25°C - 14°C

चेन्नई - 28°C - 23°C

लखनऊ - 22°C - 12°C

पटना - 21°C - 12°C

रांची - 24°C - 11°C

भोपाल - 25°C - 13°C

जयपुर - 19°C - 07°C

शिमला - 06°C - 01°C

नैनीताल - 12°C - 04°C

हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम का हाल-

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश (Himachal pardesh weather alert) में आज भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी है। मनाली में कल अधिकतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


 

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम-

राजस्थान (Rajasthan Weather Update) के लोगों को अगले 24 घंटे के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। शेखावटी क्षेत्र के चुरू और सीकर के अलावा बीकानेर संभाग, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में गरज-चमक के साथ बारिश (Rain and thundershowers in Ajmer) होने की संभावना है। जयपुर में कल अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश के मौसम का हाल-

मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Western disturbance active) होने की संभावना है, जिससे कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। मुरैना, भोपाल, ग्वालियर, भिंड, दतिया और निवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना भी है।