Mausam Update : बदलने जा रहा है मौसम, कमजोर मौसमी गतिविधि बदलने की संभावना

Weather Alert Update : इन दिनों बिहार में मौसम में लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बीच एक बार फिर बिहार में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD Weather Alert) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार वर्तमान में प्रशांत महासागर में एक कमजोर मौसमी गतिविधि की स्थिति देखने को मिल रही है। ऐसे में आगामी समय में यह बढ़ सकती है। इसके चलते तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जाने की संभावना है।

 

HR Breaking News (weather Alert) फरवरी महीने में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। वहीं अब मार्च महीने की शुरुआत में भी बिहार में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्तमान में बिहार के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं प्रदेश के सहरसा, मधुबनी, मधेपुर, वैशाली, शेखपुरा, समस्तीपुर, सिवान, बक्सर, गया, पूर्णिया और भागलपुर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान अभी भी 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। 

आगे भी मौसम ऐसा ही रह सकता है। विभाग के अनुसार सुबह-शाम को अभी भी लोगों को हल्की ठंड का एहसास होता रहेगा। हालांकि पटना व प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में तापमान (weather Alert Today) में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई क्षेत्र में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। वहीं, आज मौसम विभाग की ओर से पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना जताई गई है। जिससे होली के बाद और ज्यादा गर्मी बढ़ने की आशंका है।  


मौसम विज्ञान केंद्र (weather Alert) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार इस बार मार्च में ही मई जैसी गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा है। बिहार के अधिकतर क्षेत्रों में मार्च से मई तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। इस दौरान रात में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलती रहेगी। ऐसे में लोगों को और अधिक गर्मी महसूस होगी।

इसी के साथ अप्रैल और मई में ही प्रदेशवासियों को लू की स्थिति देखने को मिल सकती है। वहीं हीट के इफेक्ट के चलते क्षेत्र में भी तापमान और ज्यादा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचना चाहिए और स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए। 


जानें 24 घंटे में कैसा रहा मौसम 
 

प्रदेश के मौसम की बात करें तो बीते 24 घंटे में प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहा था। इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। साथ ही बिहार में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस से 33.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। अधिकतर क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस से 20.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

 


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान मधेपुरा और सहरसा का रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा अरवल में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस, किशनगंज में 17.4 डिग्री सेल्सियस, मोतिहारी में 17.5 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर में 17.2 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद में 14.2 डिग्री सेल्सियस, मधुबनी में 14.2 डिग्री सेल्सियस, सुपौल में 16.6 डिग्री सेल्सियस, वाल्मीकि नगर में 16 डिग्री सेल्सियस, समस्तीपुर में 13.8 डिग्री सेल्सियस, वैशाली में 15 डिग्री सेल्सियस, पटना में 18.2 डिग्री सेल्सियस, जहानाबाद में 16.8 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा, गया और बक्सर में 15 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 14.7 डिग्री सेल्सियस सपोर्ट में 12.8 डिग्री सेल्सियस, कटिहार में 17.6 डिग्री सेल्सियस और छपरा में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 


जाने आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम 
 

मौसम विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है, उसके अनुसार आने वाले 7 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। वहीं इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल देखने को मिलेगा। हालांकि मौसम में और कोई बड़ा बदलाव होने की विभाग ने संभावना नहीं जताई है। विभाग का पूर्वानुमान है कि तीन दिन बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। वहीं आगामी दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान भी स्थिर रह सकता है। हालांकि, उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।