Weather Update : नए साल पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

IMD Rain Alert : नए साल के दिन हो सकती है राजस्थान और दिल्ली में बारिश। कई राज्यों में छाया रहेगा कोहरा। जाने कहां चल सकती हैं शीतलहरें। जाने क्या रहेगा आने वाले दिनों में तापमान। मौसम विभाग ने कहां बताई तापमान में गिरावट की संभावना। 

 

HR Breaking News (Weather Alert 1 January) कड़ाके की ठंड के बीच होगी नए साल की शुरुआत। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ सकता है। हालांकि, इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। इसके चलते आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा होने की उम्मीद है। वहीं, इसके बाद के दिनों में तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री गिर सकता है। 

नए साल के दिन देश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। कल 1 जनवरी 2026 को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बालटिस्तान जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई स्थानों पर 31 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी के बीच बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है।

वहीं, बात की जाए पंजाब और हरियाणा (Rain Alert) जैसे मैदानी इलाकों में तो यहां 31 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी के बीच हल्की बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली में भी नए साल के दिन हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। द्वीप समूह अंडमान और निकोबार में भी 1 जनवरी को हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है।
 

जानें तापमान, कोहरा और शीतलहर के बारे में 


उत्तर पश्चिम भारत (Weather Alert) के इलाकों में आने वाले दिनों में मौसम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो-तीन दिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यह बढ़ोतरी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की होगी। वहीं, इसके आने वाले दिनों में फिर से तापमान 3 से 4 डिग्री गिरने की उम्मीद है। 2 जनवरी के दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

वहीं, बात की जाए नए साल यानी 1 जनवरी के दिन की तो बादल छाए रहेंगे। इसके बाद के दिनों में मौसम के खुलने और साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली व एनसीआर के कई इलाकों में नए साल के दिन हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वहीं, 2 जनवरी और 3 जनवरी की सुबह कई स्थानों पर कोहरा मध्यम से ज्यादा छाया रहेगा।


 
राजस्थान में हो सकती है बारिश 


राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश (Rain Alert) के आसार जताए जा रहे हैं। कई इलाके जैसे कि बीकानेर, जयपुर और भरतपुर जिले में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया गया है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, बीकानेर और भरतपुर जिले के कई हिस्सों में बारिश बताई जा रही है। बारिश नए साल के दिन होने की उम्मीद है। वहीं, 2 जनवरी से राज्य का मौसम फिर से शुष्क हो सकता है। बात की जाए कोहरे की तो राज्य के कई हिस्सों में हल्के से ज्यादा कोहरा छाया रहेगा। 

कोहरे का असर विजिबिलिटी के ऊपर भी पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 2 जनवरी से 4 जनवरी के बीच शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है। शीतलहर का ज्यादा असर शेखावाटी इलाके में रहेगा। शीतलहर (cold Wave) के कारण न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। शीतलहर के कारण तापमान 2 से 4 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। बुधवार 31 दिसंबर के दिन राज्य के जैसलमेर क्षेत्र में सर्दियों की पहली बारिश भी हुई है।

इसके साथ-साथ अलवर, जयपुर, दोसा क्षेत्र के कई इलाकों में बादल छाए रहे। आज 31 दिसंबर, बुधवार की सुबह राज्य में कोहरा भी छाया रहा। कोहरे का ज्यादा असर जयपुर, अलवर और भरतपुर में देखने को मिला है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काम हो गई, जिसका प्रभाव यातायात के साधनों पर पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


जानें कल कहां कितना रहेगा तापमान


कल 1 जनवरी 2026 को दिल्ली (Delhi Weather) में न्यूनतम तापमान 9–11 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16–18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, इस दौरान मुंबई में न्यूनतम तापमान 18–20 डिग्री सेल्सियस  व अधिकतम तापमान 28–30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।


कल कोलकाता में न्यूनतम तापमान 13-15 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान  23–25 डिग्री सेल्सियस व चेन्नई में न्यूनतम तापमान 21–23 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 29–31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। 


वहीं, इस  दौरान बेंगलुरु में न्यूनतम तापमान 15–17 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 25–27 डिग्री सेल्सियस हर सकता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8–10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17–19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।


बिहार की राजधानी पटना में नए साल 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10–12 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18–20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। भोपाल में कल न्यूनतम तापमान 9–11 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20–22 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रह सकता है। वहीं, इस दौरान चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7–9 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16–18 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है।