Weather Update : दिल्ली, यूपी- बिहार में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 5 दिन के मौसम का पूर्वानुमान
IMD Mausam Update : उत्तर भारत के राज्य में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार कई राज्यों में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी (UP Weather), बिहार समेत कई राज्यों में गरज चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अगले 5 दिनों के मौसम को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।
HR Breaking News - (Kal Ka Mausam)। उत्तर भारत के राज्यों के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। अब जल्द ही उम्र सवारी गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश (UP Mausam Update), उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर के कई जिलों में 24 सितंबर तक मानसून लौट चुका है। इसके साथ ही अन्य कई राज्यों से भी मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन यहां एक बार फिर से नया मौसमी सिस्टम एक्टिव हुआ है जिसकी वजह से झमाझम बारिश होगी।
नया वेदर सिस्टम एक्टिव -
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) की ताजा अपडेट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। जो धीरे-धीरे गहरा होकर 27 सितंबर की सुबह दक्षिणी उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटो से टकरा सकता है। इसकी वजह से उड़ीसा में तगड़ी बारिश को लेकर जारी किया गया। वहीं छत्तीसगढ़, तटीय, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश (MP Weather), कोंकण और गोवा में 26 से 30 सितंबर के बीच भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में होगी बारिश -
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Mausam) में पिछले काफी दिनों से बारिश नहीं हुई है, जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी अब सता रही है। लेकिन जल्द ही इस गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कल राजधानी में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रिकार्ड किया जा सकता है।
यूपी में गरज चमक के साथ होगी बारिश -
लखनऊ (Lucknow Mausam Update) के कई जिलों में इन दिनो बारिश का दौर थम चुका है और पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ता ही जा रहा है जिसकी वजह से अब उमस भरी गर्मी सता रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल इस गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि बीच-बीच में हल्की बारिश जरूर होगी। लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग (IMD Weather) ने 27 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक प्रदेश में किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 26 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है।
बिहार में पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम -
बिहार (Bihar Ka Mausam) में भी पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला थम चुका है और तेज धूप की वजह से अब तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से मौसम सुहावना होगा।
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?
दक्षिणी पश्चिमी मानसून (Monsoon update) 26 सितंबर तक पूरे पश्चिम हिमालय क्षेत्र से वापस जा चुका है। अगले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और आसमान कल के बादल छाए रह सकते हैं। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग ने यहां बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।