Weather Update : दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों मे होगी बरसात, फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड 

kal ka mausam : देशभर में मौसम करवट बदल रहा है। बीते कई दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। हाल ही में मौसम विभाग ने फरवरी में तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है। इससे दिल्ली, यूपी और हरियाणा समेत कई राज्यों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आईये जानते हैं कैसा रहेगा मौसम - 

 

HR Breaking News - (Mausam Update)। पिछले काफी समय से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो रही है जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में भयंकर ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। अब कुछ दिनों से दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। लेकिन अब एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) का कहना है कि हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने के बाद से उत्तर भारत ने फिर से वापसी कर ली है। पहाड़ों पर चलने वाली सर्द हवाओं का असर मैदानी इलाकों में भी बढ़ गई है।


बारिश का अलर्ट - 


दिल्ली (Delhi ka Mausam) समेत कई राज्यों में ठिठुरन, गलन और सर्द हवाओं का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने आज गरज चमक के साथ बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज यानी 3 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिलेगी। 

माइनस में पहुंचा पारा - 


पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है इसकी वजह से पारा माइनस में चला गया है। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में माइनस 8 डिग्री सेल्सियस और लद्दाख के द्रास में माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक पारा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार, आज जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।


20 जिलों में बारिश, 17 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट - 


मौसम विभाग ने हाल ही में  पंजाब, हरियाणा (Punjab Haryana ka Mausam) और उत्तरी मध्य प्रदेश में आज घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। वहीं, यूपी और बिहार में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के 17 जिलों में भी कोहरे का येलो अलर्ट है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के 20 जिलों में बारिश होने के आसार है।


बिहार में कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, बिहार (Bihar Mausam) के 5 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विजिबिलिटी कम रहने से वाहन चालकों को परेशानी का सामाना करना पड़ेगा। वहीं, राजधानी पटना में हल्के बादल छाए रहेंगे। धुंधली धूप और शीतलहर के बीच ठंड का एहसास बढ़ सकता है।


दिल्ली में बरसेंगे बादल  -


पहाड़ों पर बढ़ती ठंड का असर दिल्ली में भी दिख रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा फिर से नजर आने लगा है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश (Delhi Mausam) होने की संभावना जताई है।


यूपी में चलेगी सर्द हवा - 


मौसम विभाग (UP Weather) ने उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी दी है। प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट, झांसी, आजमगढ़ और बलिया समेत आसपास के इलाकों में शीतलहर कहर बरसाएगी। वहीं, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, मथुरा और आगरा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।